{"_id":"6577261522f198e0c00073a9","slug":"rpf-caught-silver-worth-rs-38-lakh-from-gondwana-express-in-gwalior-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: ग्वालियर में गोंडवाना एक्सप्रेस से RPF ने पकड़ी 38 लाख से ज्यादा की चांदी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: ग्वालियर में गोंडवाना एक्सप्रेस से RPF ने पकड़ी 38 लाख से ज्यादा की चांदी, तीन गिरफ्तार
Mon, 11 Dec 2023 08:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 11 Dec 2023 08:40 PM IST
सार
आरपीएफ थाना और विभाग की क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्रेन की बोगी की घेराबंदी करके तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनके पास से भारी मात्रा मे चांदी जब्त की।
विज्ञापन
जब्त की गई चांदी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में रेल्वे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने बड़ी कार्यवाही की है। दिल्ली की तरफ़ से ग्वालियर आई गोंडवाना एक्सप्रेस से 38 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की चांदी बरामद की। चांदी के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों सागर के सराफा करोबारी बताए जा रहे हैं।
आरपीएफ के थाना प्रभारी संजय कुमार आर्य ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग ट्रेन नम्बर 22182 गोंडवाना एक्सप्रेस में मथुरा से लाखों रुपये कीमत की चांदी की खेप लेकर चढ़े हैं। इस सूचना के बाद आरपीएफ थाना और विभाग की क्राइम ब्रांच की टीम ने ग्वालियर पहुंचते ही बोगी की घेराबंदी करके तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनके बैग की तलाशी ली। इस दौरान काफी मात्रा में चांदी मिली। हिरासत में लिए गए लोग इस चांदी की खरीद के दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
टीआई आर्य ने बताया कि तीन संदिग्ध लोग मिले इनके पास तीन संदिग्ध बैग भी मिले जिनकी तलाशी लेने पर इनमे चांदी भरी हुई मिली। इनको बैग सहित थाने लाया गया।वहां चांदी को तौल कराई गई जो 59 किलो 821 ग्राम निकली जिसकी बाजार की कीमत 38 लाख 33 हजार बताई गई है। आरपीएफ ने आगे की कार्यवाही के लिए जीएसटी अफसरों को भी बुला लिया है।पकड़े गए लोगों ने बताया कि ये तीनो हाथरस के रहने वाले हैं और चांदी लेकर मथुरा स्टेशन से बैठे थे और यह चांदी लेकर सागर जा रहे थे वहां इसको वहां के व्यापारियों में सप्लाई करनी थी।