{"_id":"67ab0561c8f1f0194302ddee","slug":"posters-with-photos-of-gwalior-municipal-corporation-officers-pasted-on-toilets-allegations-of-corruption-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: नगर निगम के अफसरों के फोटो लगाकर टॉयलेट पर चिपकाएं पोस्टर लिखा- यह हैं नगर निगम के 'सौरभ शर्मा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: नगर निगम के अफसरों के फोटो लगाकर टॉयलेट पर चिपकाएं पोस्टर लिखा- यह हैं नगर निगम के 'सौरभ शर्मा'
Tue, 11 Feb 2025 01:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:38 PM IST
सार
टॉयलेट पर चिपके इस पोस्टर में आरोप लगाया गया है कि पवन सिंघल परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की तरह अवैध वसूली कर रहे हैं। इस कथित भ्रष्टाचार में उनके भाई शशि भूषण सिंघल और दोनों बेटे अंशुल और अंकित सिंघल भी शामिल बताए गए हैं।
विज्ञापन
यह पोस्टर चिपकाया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर में एक टॉयलेट पर लगे रंगीन पोस्टर से जिला प्रशासन, खासकर नगर निगम में हड़कंप मचा हुआ है। इस पोस्टर मे नगर निगम में सिटी प्लानर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। कमानी पुल स्थित पब्लिक टॉयलेट में किसी व्यक्ति ने प्रभारी सिटी प्लानर पवन सिंघल और उनके सहयोगियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए यह पोस्टर चिपकाए हैं।
विज्ञापन
टॉयलेट पर चिपके इस पोस्टर में आरोप लगाया गया है कि पवन सिंघल परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की तरह अवैध वसूली कर रहे हैं। इस कथित भ्रष्टाचार में उनके भाई शशि भूषण सिंघल और दोनों बेटे अंशुल और अंकित सिंघल भी शामिल बताए गए हैं। आरोप है कि आयुक्त कार्यालय में पदस्थ अंकुर गुप्ता और चार टीसी- दीपक सोनी, आकांशु मल्होत्रा, मनीष शिवहरे और संजय गोयल भी इस अवैध कार्य में लिप्त होकर उनका सहयोग कर रहे हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ग्वालियर निवासी आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के खिलाफ लोकायुक्त ने कार्रवाई की थी। इस दौरान उसकी करोड़ों रुपयों की संपत्ति की बात सामने आई थी। पोस्टर के जरिए नगर निगम अफसर की तुलना भी सौरभ शर्मा से की गई है।
विज्ञापन
टॉयलेट पर लगे अब इस पोस्टर की चर्चा पूरे शहर में है और यह सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसकी जानकारी लगने पर इसे नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के संज्ञान में भी लाया गया है। हालांकि, नगर निगम का कोई भी अफसर इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि शहर में हलचल मचाने वाले यह पोस्टर किसने चिपकाए हैं।
विज्ञापन
