फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Politics A minister of CM Shivraj is walking barefoot Others says I will make them wear slippers

Politics: सीएम शिवराज के एक मंत्री नंगे पैर चल रहे, दूसरे बोले- मैं उन्हें चप्पल पहनाऊंगा, जानें पूरा माजरा

Sat, 22 Oct 2022 06:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 22 Oct 2022 06:42 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के एक मंत्री इन दिनों नंगे पैर सड़कों पर चल रहे हैं। क्योंकि उनके विधानसभा क्षेत्र में सड़कें नहीं बनने से वह नाराज हैं। वहीं, मंत्री की नाराजगी पर अब दूसरे मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है, वह जल्द ही मंत्री को जूते चप्पल पहनाएंगे।

विज्ञापन
Politics A minister of CM Shivraj is walking barefoot Others says I will make them wear slippers
मंत्री गोपाल भार्गव और उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के एक मंत्री इन दिनों जूते-चप्पल नहीं पहन रहे हैं। खास बात यह भी है कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब मंत्री ने जूते और चप्पल छोड़े हों। इससे पहले भी वह जूते चप्पल छोड़ चुके हैं। इस बार भी मंत्री जी इसी बात से नाराज हैं, क्योंकि वह अपने विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों को नहीं बनवा पा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने संकल्प लिया है कि जब तक यह सड़कें दुरुस्त नहीं हो जाती, तब तक वह जूते चप्पल नहीं पहनेंगे। लेकिन अब शिवराज सरकार के एक और कद्दावर मंत्री ने कहा, वह अपने साथी को जल्द ही चप्पल पहनाएंगे।

विज्ञापन


अक्सर अपने अनोखे कामों से चर्चा में रहने वाले शिवराज सरकार में उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर चर्चा में हैं। क्योंकि उन्होंने जूते चप्पल छोड़ दिए हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र में सड़कों की खराब स्थिति और सड़कों का निर्माण नहीं होने की वजह से जूते-चप्पल का त्याग किया है। मंत्री का कहना है कि जब तक सड़कें ठीक नहीं हो जाती, तब तक वह चप्पल जूते नहीं पहनेंगे। इस मुद्दे पर शिवराज सरकार के लोक निर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा, वह जल्द ही मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को चप्पल पहनाएंगे।

विज्ञापन

Politics A minister of CM Shivraj is walking barefoot Others says I will make them wear slippers
नंगे पांव चलते हुए मंत्री - फोटो : अमर उजाला

प्रद्युम्न सिंह तोमर को चप्पल पहनाएंगे मंत्री भार्गव... 
मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा, जल्द ही वह इस मामले का पटाक्षेप करेंगे। मंत्री भार्गव ने खंडवा में कहा, हमारे ऊर्जा मंत्री बेहद संवेदनशील और कर्मठ हैं। अगर उन्होंने सड़कों के कारण चप्पलें छोड़ी हैं तो मैं उन्हें चप्पल भी पहनाऊंगा और सड़कें भी बनवाऊंगा। गोपाल भार्गव शिवराज सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री हैं। ऐसे में प्रदेश की सड़कों की जिम्मेदारी उन्हीं के पास है, जिससे मंत्री ने जल्द ही सड़कें दुरुस्त करने की बात कही है।

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, जब उनसे पूछा गया कि मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अधिकारियों को काम नहीं करने पर माला पहनाकर अपनी नाराजगी जताते हैं। इस पर गोपाल भार्गव ने कहा, अधिकारियों को माला पहनाना कोई बुरी बात नहीं है। लेकिन जनप्रतिनिधि या मंत्रीगण कहीं भी अफसरों के सामने बेबस नहीं हैं।

Politics A minister of CM Shivraj is walking barefoot Others says I will make them wear slippers
मंत्री नंगे पैर चल रहे - फोटो : अमर उजाला

नंगे पैर चल रहे मंत्री तोमर...
मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने उनके क्षेत्र में सड़कें नहीं बनने को लेकर जूते-चप्पल त्याग दिए हैं, जिससे पूरे प्रदेश वह चर्चा में बने हुए हैं। वे पथरीली सड़कों पर नंगे पैर ही चलते नजर आ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वे अपनी ही सरकार के खिलाफ अघोषित लड़ाई लड़ रहे हैं।

खास बात यह है कि कोई पहला मौका नहीं है, जब वह अपने इस तरह के कामों से चर्चा में हैं। इससे पहले भी कभी मंत्री नाली में उतरकर सफाई करने को लेकर चर्चा में रहते हैं तो कभी लोगों के जरूरी काम करने को लेकर भी उनकी चर्चा होती है। प्रद्युम्न सिंह तोमर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे, जिसके बाद उन्हें शिवराज सरकार में मंत्री बनाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed