फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Policeman who came to the wedding without invitation started firing from a pistol, innocent child got injured

Gwalior News: बिन बुलाए शादी में पहुंचे पुलिसकर्मी ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, छर्रे लगने से 10 साल की मासूम घायल

Thu, 03 Jul 2025 05:52 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 03 Jul 2025 05:52 PM IST
सार

ग्वालियर में विवाह समारोह में शराबी पुलिसकर्मी सरदार सिंह तोमर ने देसी कट्टे से फायरिंग कर दी, जिससे 10 वर्षीय डॉली घायल हो गई। आरोपी की गिरफ्तारी 24 घंटे बाद हुई। मामला सोशल मीडिया में वायरल होने पर कार्रवाई हुई, लेकिन अब तक कट्टा बरामद नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
Policeman who came to the wedding without invitation started firing from a pistol, innocent child got injured
घायल बच्ची

विस्तार

विवाह समारोह में बिन बुलाए पहुंचे पुलिसकर्मी द्वारा देसी कट्टे से ताबड़तोड़ फायर ठोकने का मामला ग्वालियर शहर से सामने आया है। कट्टे से किए गए फायर से निकले छर्रों से एक 10 साल की मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। मासूम के परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल भर्ती कराया जहां मासूम का इलाज जारी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, भाई को दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
विज्ञापन


ग्वालियर शहर के थाना हजीरा क्षेत्र के राजीव आवास में रहने वाले सिकरवार परिवार में मंगलवार को विवाह समारोह की धूम थी। मंगल गीत गाए जा रहे थे.. और बच्चे गानों पर थिरक रहे थे। इसी दौरान सरदार सिंह तोमर शराब के नशे में बिन बुलाए विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचा था। इस दौरान उसने देसी कट्टे से ताबड़तोड़ एक के बाद एक फायर ठोके। फायरिंग के दौरान कुछ छर्रे पांचवीं क्लास की छात्रा डॉली के चेहरे पर जा लगे जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। आनन-फानन डॉली के परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, लेकिन घटना के 24 घंटे होने के बाद भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित पक्ष आक्रोशित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बीएससी की छात्राओं को बांट दिया बीकॉम का पेपर , 300 छात्राएं फेल, विरोध के बाद कर दिया पास

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी सरदार सिंह तोमर थाना हजीरा में पदस्थ है। इसलिए उनकी सुनवाई नहीं हो रही। वहीं मामला सोशल मीडिया में आने के बाद थाना हजीरा पुलिस ने सरदार सिंह तोमर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अपराध में इस्तेमाल किया गया अवैध देसी कट्टा उसे बरामद नहीं कर सकी है। पूछताछ के दौरान सरदार सिंह तोमर ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद उसने कट्टा पास में बह रहे नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने नाले में भी कट्टे को तलाशा लेकिन कट्टा बरामद नहीं हो सका। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed