फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Police force deployed in Gwalior on birth anniversary of Maharaja Mihir Bhoj

MP News: सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर तनाव, स्कूलों में छुट्टी, छावनी में तब्दील हुआ ग्वालियर

Tue, 30 Aug 2022 04:03 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 30 Aug 2022 04:03 PM IST
सार

सम्राट मिहिर भोज की जाति को लेकर गुर्जर और ब्रह्माण समाज में तनाव है। पिछले साल भी सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा को लेकर बवाल मच गया था। ऐसे में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिमा स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया।

विज्ञापन
Police force deployed in Gwalior on birth anniversary of Maharaja Mihir Bhoj
मिहिर भोज की जयंती पर तनाव - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

ग्वालियर शहर में सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर मंगलवार को होने वाले सभी कार्यक्रमों पर प्रशासन ने रोक लगा दी। मिहिर भोज प्रतिमा स्थल के 500 मीटर दायरे में ट्रैफिक और आवाजाही पर भी रोक लगाई गई। इसके साथ ही प्रतिमा स्थल इलाके के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई।

विज्ञापन

सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर राजपूत और ब्राह्मण समाज के लोग 'इतिहास बचाओ' और 'स्वाभिमान यात्रा' निकाल रहे थे। गुर्जर सेना भी मिहिरोत्सव रैली और जनसभा आयोजित करने वाली थी लेकिन पुलिस ने दोनों समुदायों में तनाव को देखते हुए सभी कार्यक्रम पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


पिछले साल मिहिर भोज को लेकर हुआ था बवाल

सम्राट मिहिर भोज पर दोनों समाजों के लोग अपना अधिकार बता रहे हैं। पिछले साल भी मिहिरभोज प्रतिमा स्थापना के बाद जमकर बवाल हुआ था। इसके बाद मामला हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में पहुंच गया था। माहौल खराब होने की आशंका के चलते कलेक्टर ने आयोजनों रोक लगा दी है। साथ ही जिले भर में कट आउट, बैनर, पोस्टर लगाने पर रोक और सोशल मीडिया पर जातिगत भड़काऊ पोस्ट पर रोक है। ऐसे में ग्वालियर जिले के बड़े चौराहों से लेकर प्रतिमा स्थल को पुलिस ने छावनी के रूप में तब्दील कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुर्जर और क्षत्रिय समाज में टकराव

बता दें कि साल 2021 में ग्वालियर में सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा को लेकर गुर्जर समाज और क्षत्रिय समाज के बीच काफी टकराव देखने को मिला था। दोनों ही समाज राजा मिहिर भोज को अपनी जाति का बताते हैं। इसी को लेकर बवाल देखने को मिला था। ग्वालियर में मूर्ति लगने के बाद राजा मिहिर भोज की जाति विवाद के बाद यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा था। तब से लेकर यह मामला अभी तक हाईकोर्ट में लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed