फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Politics: Big relief to Congress MLA Ajab Singh Kushwaha, acquitted of fraud charges of more than one crore

MP Politics: कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाहा को बड़ी राहत, एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी के आरोपों से बरी

Fri, 22 Sep 2023 12:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 22 Sep 2023 12:23 PM IST
सार

MP Politics: कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह को कोर्ट ने बड़ी राहत प्रदान की है। उन्हें लगभग एक करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी के आरोपों से बरी कर दिया गया है।

विज्ञापन
MP Politics: Big relief to Congress MLA Ajab Singh Kushwaha, acquitted of fraud charges of more than one crore
अजब सिंह कुशवाहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर जिला न्यायालय की एमपी एमएलए कोर्ट ने मुरैना के सुमावली क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह को बड़ी राहत प्रदान की है। उन्हें लगभग एक करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी के आरोपों से बरी कर दिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल कृष्ण गोपाल चौरसिया ने दो साल पहले 30 सितंबर 2021को कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह और उनके दामाद रंजीत सिंह कुशवाह के खिलाफ जमीन दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। उन्होंने इसकी शिकायत हजीरा थाने में दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि कांग्रेस विधायक कुशवाह ने उन्हें आवासीय परिसर के मकसद से एक बड़ी जमीन दिलाने का झांसा दिया था और उनसे एडवांस के रूप में एक करोड़ आठ लाख रुपये हड़प लिए थे। दोनों पक्षों के बीच जब यह मामला नहीं सुलझा तब कृष्ण गोपाल चौरसिया ने हजीरा थाने में सुमावली विधायक अजब सिंह कुशवाह और उनके दामाद रणजीत सिंह कुशवाह के खिलाफ धोखाधड़ी और पैसे हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने अभियोजन की ओर से चालान पेश किया था। लेकिन आश्चर्यजनक पहलू यह रहा कि फरियादी बने कृष्ण गोपाल चौरसिया ने न्यायालय में अपने द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार कर दिया। मुख्य फरियादी के हॉस्टाइल होने के कारण न्यायालय ने अजब सिंह कुशवाह और उनके दामाद को बरी कर दिया है। जमीन संबंधी दो और मामले अजब सिंह कुशवाह के खिलाफ महाराजपुरा एवं मुरार थाने में भी दर्ज हैं, जिनमें अभी फैसला आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed