फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News Union Minister Scindia inspected projects in Gwalior for 10 consecutive hours and gave instructions

MP News: ग्वालियर में लगातार 10 घंटे तक केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया परियोजनाओं का निरीक्षण, दिए निर्देश

Sat, 03 Aug 2024 09:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 03 Aug 2024 09:41 PM IST
सार

ग्वालियर जिले में शनिवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लगातार 10 घंटे तक विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी एक्शन मोड में नजर आए। साथ ही सिंधिया ने अधिकारियों को प्रोजेक्ट दर प्रोजेक्ट निर्देश दिए।

विज्ञापन
MP News Union Minister Scindia inspected projects in Gwalior for 10 consecutive hours and gave instructions
अधिकारियों संग निरीक्षण करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 10 घंटे लगातार विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री फूल एक्शन मोड और अपने पूरे फॉर्म में दिखे।ग्वालियर हवाई अड्डे पर आगमन करते ही मीडिया के साथ प्रेस वार्ता की और ग्वालियर के लिए छह लेन आगरा-ग्वालियर हाई स्पीड कॉरिडोर की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि यह उनका चार साल से सपना था कि ग्वालियर को यह कॉरिडोर मिले और आज यह पूरा हुआ।

विज्ञापन


बता दें कि सिंधिया ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत शनिचरा मंदिर में दर्शन के साथ की। मंत्री बनने के बाद वह पहली बार दर्शन करने आए थे। सिंधिया शहर के लिए 12.41 करोड़ की लागत से चार प्रवेश द्वार बना रहे हैं। इन चार द्वार में से दो द्वार तानसेन एवं जयविलास पैलेस द्वार बनकर तैयार हो गए हैं। तीसरा द्वार जो ग्वालियर किला से प्रेरित है, वह अभी निर्माणधीन है। आज सिंधिया ने इसी द्वार का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए एवं वहां काम करने वाले मजदूर साथियों से मुलाकात भी की।
विज्ञापन


इसके बाद वह मोरार नदी को पुनर्जीवित करने के लिए 22 करोड़ की लागत से चलाए जा रहे प्रोजेक्ट के स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिए कि इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता देकर पूरा करना है। इसके बाद वह पास ही एक जैन समाज के कार्यक्रम में गए और साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा मोरार नदी पर सफाई अभियान को पूर्ण करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में गए। जहां उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पेड़ लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व स्तरीय बस अड्डा होगा ग्वालियर के पास
बता दें कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया के नेतृत्व में ग्वालियर में एक आलीशान बस अड्डा भी बनाया जा रहा है। 55 करोड़ की लागत का यह बस अड्डा ग्वालियर को अनेक शहरों से जोड़ेगा। आज सिंधिया ने इस परियोजना का भी निरीक्षण किया व निर्माण कम्पनी की ग़लतियों को पकड़ा। सभी को ठीक करने और कार्य में गति लाने का निर्देश दिया। 500 करोड़ की लागत से ग्वालियर में बन रहे नवीन रेलवे स्टेशन का भी सिंधिया ने समीक्षा किया। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग कर विकास कार्य के हर परिपेक्ष पर चर्चा की। सिंधिया शहर की पार्किंग और ट्रैफिक की असुविधा को खत्म करने के लिए एक बड़ा मल्टी लेवल कार पार्किंग बना रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री शाम सात बजे मल्टी लेवल पार्किंग की समीक्षा की। निर्माण में देरी को लेकर निर्माण कर रही कम्पनी पर केंद्रीय मंत्री क्रोधित हुए व कहा, जल्द से जल्द स्तिथि ठीक करें या कड़े एक्शन का इंतज़ार करें। केंद्रीय मंत्री के बाड़े में आगमन से क्षेत्र की जनता व समर्थक में काफ़ी जोश देखने को मिला। सभी ने घंटों तक नारे लगाए। सभी निर्माण स्थलों पर शहर की कलेक्ट्रेट भी मौजूद रही। केंद्रीय मंत्री के निर्देश अनुसार, उन्हें जल्द रिपोर्ट व कार्रवाई करनी है।


केंद्रीय मंत्री के मोरार नदी फ़ेज़ 1 में ज़रूरी बदलाव व प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए।केंद्रीय मंत्री ने मोरार नदी पर पेड़ लगाने वाले अभियान में श्रमदान भी दिया। जहां उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी मां विजया राजे सिंधिया के नाम पर एक अशोक का पेड़ लगाया।केंद्रीय मंत्री ने कहा, नदी का पुराना स्वरूप लौटने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। नदी को साफ स्वच्छ रखने के लिए अधिकारियों को प्रोजेक्ट को बेहतर करने के सुझाव को लागू व प्रोजेक्ट जल्द पूरा करने के लिए निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed