फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Union Home Minister Amit Shah will visit MP on October 16, will release medical course books

MP News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को आएंगे मप्र, मेडिकल पाठ्यक्रम की पुस्तकों का करेंगे विमोचन

Fri, 14 Oct 2022 08:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 14 Oct 2022 08:33 PM IST
सार

देश के गृहमंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में आ रहे हैं। वे मेडिकल पाठ्यक्रम की हिन्दी माध्यम में तैयार हुईं पुस्तकों का विमोचन करेंगे। इसके साथ ही मध्य प्रदेश पहला राज्य बन जाएगा, जहां मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में होगी। 

विज्ञापन
MP News: Union Home Minister Amit Shah will visit MP on October 16, will release medical course books
वीडी शर्मा ने पत्रकार वार्ता में अमित शाह के आने की जानकारी दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के गृहमंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में आ रहे हैं। वे मेडिकल पाठ्यक्रम की हिन्दी माध्यम में तैयार हुईं पुस्तकों का विमोचन करेंगे। इसके साथ ही मध्य प्रदेश पहला राज्य बन जाएगा, जहां मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में होगी। ये जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा में दी। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में एक नया इतिहास बनने जा रहा है, हम लोग कहते थे कि देश की शिक्षा मूल्य आधारित हो, भारत केन्द्रित हो और मैकाले की शिक्षा नीति समाप्त हो। जिसके लिए हमने अनेक आंदोलन किए हैं और लाठिया खाई हैं। लेकिन आज हमें गर्व है कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और उनकी इच्छाशक्ति के कारण भारत में नई शिक्षा नीति बनी है। मध्यप्रदेश देश में पहला ऐसा राज्य है जहां मेडिकल की शिक्षा मातृभाषा हिन्दी में होगी। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस की पढाई हिन्दी में होने से गांव में निवास करने वाले युवा भी चिकित्सा की शिक्षा हिन्दी माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।  
विज्ञापन


ग्वालियर को मिलेगी सौगात
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि अमित शाह जी के आगमन की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। गृह मंत्री जी का कार्यक्रम ऐतिहासिक हो इसके लिए सभी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटें हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह 16 अक्टूबर को ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल के विस्तार कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज ग्वालियर-चंबल की संयुक्त बैठक हुई है। शर्मा ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल के विस्तार से ग्वालियर के विकास को गति मिलेगी, जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 4450 करोड़ रुपये की लागत से एयर टर्मिनल का विस्तार होगा। एयर कनेक्टविटी बढ़ने से पर्यटन के क्षेत्र में भी बड़ा लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम हाउस में हुई बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मध्यप्रदेश दौरे की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की और कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि मध्य प्रदेश मेडिकल शिक्षा की पढ़ाई हिंदी में कराने वाला पहला राज्य बनने जा रहा है। प्रदेश सरकार का यह निर्णय हर तबके के बच्चे को आगे लाने का अनुपम प्रयास है। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, पार्टी पदाधिकारी के साथ अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed