फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Stones pelted on Shatabdi Express in Datia and Gwalior glass broken

MP News: शताब्दी एक्सप्रेस पर दतिया और ग्वालियर में पथराव, पत्थर लगने से शीशे टूटे, दहशत में आए यात्री

Wed, 11 Jun 2025 11:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 11 Jun 2025 11:05 PM IST
सार

दतिया और ग्वालियर में पथराव की घटना शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12001) के C3 कोच में हुई, जिस पर जोरदार पथराव किया गया। इससे कोच के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि कोई यात्री घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन
MP News: Stones pelted on Shatabdi Express in Datia and Gwalior glass broken
पथराव से टूटे खिड़की के शीशे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर एक बार फिर पथराव की घटना सामने आई है। यह पथराव दो अलग-अलग स्थानों पर हुआ, जिससे ट्रेन के कोच के शीशे टूट गए। घटना के दौरान ट्रेन में बैठे यात्री दहशत में आ गए। हालांकि, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना पर सीआरपीएफ और रेलवे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


पहली पथराव की घटना दतिया के पास हुई, जहां कुछ अज्ञात लोगों ने चलती ट्रेन पर पत्थर फेंके। इसके बाद जब ट्रेन ग्वालियर स्टेशन पर पहुंची, तो वहां भी पथराव हुआ। दो जगहों पर हुई इस घटना के चलते यात्री घबरा गए और ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, घटना शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12001) के C3 कोच में हुई, जिस पर जोरदार पथराव किया गया। इससे कोच के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि कोई यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। घटना के बाद ट्रेन को ग्वालियर स्टेशन पर रोका गया और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) व रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों से पूछताछ शुरू कर दी है। अब तक पथराव करने वालों की पहचान नहीं हो सकी है। यात्रियों ने बताया कि घटना के बाद वे बेहद डरे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले भी वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं हो चुकी हैं। आज की यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (भोपाल) से दिल्ली की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन दतिया के पास पहुंची, अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया। इसके बाद ग्वालियर में भी ऐसी ही घटना सामने आई। पूरे मामले की जांच GRP और RPF द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed