{"_id":"675158c260d9b1b752010a2b","slug":"mp-news-fearless-robbers-looted-wedding-procession-in-gwalior-crime-news-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: बेखौफ लुटेरों ने बारात में की लूट, दूल्हे के रिश्तेदार से डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग छीनकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: बेखौफ लुटेरों ने बारात में की लूट, दूल्हे के रिश्तेदार से डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग छीनकर भागे
Thu, 05 Dec 2024 01:09 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:09 PM IST
सार
ग्वालियर में एक बारात के बीच से गुजरते बाइक सवार दो बदमाशों ने दूल्हे के रिश्तेदार के कंधे से बैग झपट लिया और भाग निकला। इस बैग में 1.5 लाख रुपय थे। घटना के बाद बारात में हड़कंप मच गया। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
ग्वालियर शहर में लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने बारात के जुलूस में ही लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बाइक सवार लुटेरे दूल्हे के रिश्तेदार के हाथ से डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। यह पूरी घटना शादी में वीडियोग्राफी कर रहे एक शख्स के कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिवपुरी जिले के बैराड़ से सुदेश सिंह सिकरवार की बारात ग्वालियर के वृंदावन गार्डन (पुरानी छावनी) पहुंची थी। मंगलवार रात करीब 9:45 बजे दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकला। बाराती नाचते हुए पेट्रोल पंप से गार्डन की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान दूल्हे की बहन के ससुर रायसिंह भदौरिया डेढ़ लाख रुपये नकद और कुछ दस्तावेजों से भरा बैग कंधे पर टांगे हुए थे।
विज्ञापन
बारात के बीच से गुजरते हुए बाइक पर सवार दो बदमाशों में से पीछे बैठे व्यक्ति ने रायसिंह के कंधे से बैग झपट लिया और भाग निकला। घटना के बाद बारात में हड़कंप मच गया। दूल्हे के पिता निरंजन सिंह सिकरवार ने बताया कि यह घटना शादी का वीडियो बना रहे एक मेहमान के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। हालांकि, वीडियो धुंधला है। फुटेज में बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर भागते हुए दिख रहे हैं। बाइक चालक ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि पीछे बैठे लुटेरे ने टोपी लगाई हुई थी। पुलिस को वीडियो सौंप दिया गया है, लुटेरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
