{"_id":"64ac43a95184fe817d018985","slug":"mp-news-burnt-body-of-dabra-s-missing-youth-found-in-bushes-fear-of-murder-in-love-triangle-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: झाड़ियों में मिला डबरा के लापता युवक का जला शव, प्रेम त्रिकोण में हत्या किए जाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: झाड़ियों में मिला डबरा के लापता युवक का जला शव, प्रेम त्रिकोण में हत्या किए जाने की आशंका
Mon, 10 Jul 2023 11:15 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:15 PM IST
सार
ग्वालियर कलेक्टोरेट के सामने झाड़ियों में एक युवक का शव मिला है। शव जला हुआ था। युवक तीन दिनों से लापता था। परिजनों ने प्रेम त्रिकोण में हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर कलेक्टोरेट के पास झाड़ियों में युवक की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक डबरा का रहने वाला है, और दो दिन से लापता था। युवक की हत्या के पीछे लव ट्रायंगल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
बता दें 20 वर्षीय चिराग शिवहरे डबरा कस्बे का रहने वाला है और दो तीन दिन से घर से लापता था। परिजनों ने डबरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस युवक को तलाश रही थी, लेकिन सोमवार दोपहर को लोगों ने सूचना दी कि कलेक्टोरेट के सामने पेट्रोल पंप के पास की झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर देखा तो शव जला हुआ था। मृतक की पहचान डबरा के चिराग शिवहरे के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने डबरा के रहने वाले ही एक युवक और युवती पर हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाया है।
पुलिस के मुताबिक चिराग की हत्या प्रेम त्रिकोण में हो सकती है। चिराग का अफेयर दृष्टि नामक युवती से चल रहा था। उसका चिराग से ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद युवती का अफेयर किसी हंस नामक युवक से हो गया था। इसलिए हो सकता है कि चिराग की हत्या इसी लव ट्रायंगल की वजह से हुई है। सिरोल पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। जांच में आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।