फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Election Result 2023 Narottam Mishra Statement Congress Raise Questions on EVM Vidhan Sabha Chunav Result

MP Election Result: गृहमंत्री नरोत्तम बोले- कल के बाद कांग्रेसी EVM पर उठाएंगे सवाल, CM चेहरा लेकर कही ये बात

Sat, 02 Dec 2023 04:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 02 Dec 2023 04:12 PM IST
सार

Madhya Pradesh Assembly Election Result 2023: नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस द्वारा एग्जिट पोल पर सवाल खड़े करने पर कहा कि अभी कल तक और रुक जाओ, ईवीएम पर भी वह सवाल खड़े करेंगे। अभी एग्जिट पोल पर सवाल है। यह कांग्रेस पार्टी है, यह जब हारती है तो किसी पर भी सवाल खड़े कर देती है।

विज्ञापन
MP Election Result 2023 Narottam Mishra Statement Congress Raise Questions on EVM Vidhan Sabha Chunav Result
मीडिया से रूबरू होते गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ दर्शन करने के लिए ग्वालियर में शनि देव धाम ऐंती पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे। दर्शन के बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जन्मदिन है, जिसके कारण आज उनकी यहां धार्मिक यात्रा थी। वे यहां दर्शन के लिए आए हैं और यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हम सबके बीच में अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आम आवाम के बीच जन्मदिन बना रहे हैं। साधारण कार्यकर्ता के साथ में मना रहे हैं।

विज्ञापन


'यह कांग्रेस है, किसी पर भी सवाल उठा देती है'
वहीं, उन्होंने कांग्रेस द्वारा एग्जिट पोल पर सवाल खड़े करने पर कहा कि अभी कल तक और रुक जाओ, ईवीएम पर भी वह सवाल खड़े करेंगे। अभी एग्जिट पोल पर सवाल है। यह कांग्रेस पार्टी है, यह जब हारती है तो किसी पर भी सवाल खड़े कर देती है। यह न्यायालय पर सवाल करती है। यह सेवा पर सवाल खड़े कर देती है। यह वैक्सीन पर सवाल खड़े कर देती है। यह एग्जिट पोल पर सवाल खड़े कर देती है और कल ईवीएम पर उठेगा।
विज्ञापन


'मैं किसी दौड़ में नहीं हूं'
वहीं, उन्होंने एमपी में सरकार और मुख्यमंत्री के बारे में कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बन रही है। मुख्यमंत्री जो पार्टी तय कर दे वही बनेगा। 230 विधायकों में से कोई भी बन सकता है। वहीं, खुद के बारे में कहा कि मैं किसी दौड़ में नहीं हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed