फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Crime News: Property dealer murdered in Gwalior miscreants shot him in middle of road

MP Crime News: ग्वालियर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बदमाशों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर अंधाधुंध गोलियां मारी

Tue, 12 Nov 2024 12:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 12 Nov 2024 12:36 PM IST
सार

Gwalior Crime News: पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि मामला रुपये के लेन-देन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
MP Crime News: Property dealer murdered in Gwalior miscreants shot him in middle of road
जमीन पर पड़ा शव और मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग करके एक युवक की बीच सड़क पर हत्या कर दी गई। मृतक पेशे से किसान था और प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त में इनवेस्ट करता था। आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और हथियार लहराकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।

विज्ञापन


दरअसल, ग्वालियर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव के रहने वाले सुनील गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुनील गुर्जर किसान थे और प्रॉपर्टी का काम भी करते थे। इसी सिलसिले में वह पुष्पेंद्र सिंह भदोरिया से रुपये के लिए पहुंचा था, जहां पुष्पेंद्र से उसका विवाद हो गया, जिसके बाद पुष्पेंद्र और उसके आधा दर्जन साथियों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान सुनील की गोली लगने से मौत हुई। बताया गया कि पुष्पेंद्र भी प्रॉपर्टी डीलर है, रुपयों के लेनदेन को लेकर सुनील और उसका बीते कुछ दिन चल रहा था। घटना के बाद आरोपी अपने घरों में ताला डालकर मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने सुनील पर आधा दर्जन राउंड फायर किए हैं। पुलिस और फोरेंसिक  टीम को मौके से खाली खोकर भी बरामद हुए हैं। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के शताब्दी पुरम ए ब्लॉक की है। ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर यादव भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन


मृतक के भाई ने बताया कि सुनील रुपयों की वसूली के लिए अपने पार्टनर पुष्पेंद्र के यहां आया था। यहां, पुष्पेंद्र ने अपने साथियों के साथ गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि मामला रुपये के लेन-देन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed