फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Crime Minor raped in car in Gwalior student friends supported accused in brutality

MP Crime: ग्वालियर में नाबालिग से कार में दुष्कर्म, दरिंदगी में छात्रा के दोस्तों ने दिया आरोपी का साथ

Mon, 19 Aug 2024 08:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Aug 2024 08:55 PM IST
सार

ग्वालियर जिले में नाबालिग के साथ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोपी ने पहले उसे फोन कर कार में बुलाया, फिर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म का मामला दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दो अभी फरार हैं।

विज्ञापन
MP Crime Minor raped in car in Gwalior student friends supported accused in brutality
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में गुंडे, बदमाश और मनचलों के हौंसले कितने बुलंद हैं, यह तो हम पिछले लंबे समय से लगातार देखते आ रहे हैं। बदमाशों को कानून और पुलिस का कोई डर नहीं है। महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को अगवा कर चलती कार में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया और एक रात नाबालिग को बंधक बनाकर रखा गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि अगले दिन नाबालिग जब घर पहुंची तो उसने पूरी घटना बताई। 14 साल की नाबालिग ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि उसके घर के पास रहने वाले अतीक ने उसे मिलने के लिए बुलाया और कार में अगवा कर लिया। उनमें एक ने धमकाकर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग मूल रूप से भिंड जिले की रहने वाली है और बीते रोज वह घर से बाजार जाने की कहकर निकली थी। उसके बाद वह वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे और गायब होने की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस परिजन को लेकर किशोरी की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही थी, तभी किशोरी पैदल-पैदल आते दिखाई दी।


पुलिस और परिजन को किशोरी घबराई हुई दिखी, तो उससे पूछताछ की। किशोरी ने बताया कि उसको अगवा कर पास ही रहने वाले अतीक उर्फ छोटू ने दुष्कर्म किया। उसके साथ में इमरान और अज्जू भी थे। कार में आगे की सीट पर इमरान और अज्जू बैठे थे, वह भी उसके घर के पास रहते हैं। इससे वह खुद को सेफ महसूस कर रही थी। अतीक और वह बातचीत करने लगे, तभी कार स्टार्ट हो गई। वह बातचीत करते हुए निकल गए। इसके बाद वे उसे पीर पहाड़ी पर लेकर पहुंचे।

वहां अतीक ने कार में उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसके साथी कार में बैठे रहे। उसने अतीक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने धमकी दी, रात होने पर वह उसे सिटी सेंटर ले गए और वहां पर नेहा दीदी नामक युवती के पास रखा और अगले दिन उसे छोड़ दिया। घटना में पुलिस ने पास्को एक्ट और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed