फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Leader of the Opposition Dr. Govind Singh Chowdhary statement regarding narrator Dhirendra Shastri

MP News: धीरेंद्र शास्त्री को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कहा- कौन है यह, मैं नहीं जानता, मैं इनको प्रणाम करता हूं

Sat, 21 Jan 2023 03:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 21 Jan 2023 03:01 PM IST
सार

बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह चौधरी ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, मैं सिर्फ देश और जनता के लिए लड़ाई लड़ने वाले शास्त्रियों को प्रणाम करता हूं।

विज्ञापन
Leader of the Opposition Dr. Govind Singh Chowdhary statement regarding narrator Dhirendra Shastri
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की उनके खिलाफ बोलने वालों से चल रही जुबानी जंग में अब मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, कौन धीरेंद्र शास्त्री? मैं तो सिर्फ गरीबों के हित में काम करने वालों को प्रणाम करता हूं। उन्होंने इशारों-इशारों में धीरेंद्र शास्त्री को फर्जी होने की संज्ञा भी दे डाली।

विज्ञापन


ग्वालियर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह से मीडिया ने इस समय मीडिया में चर्चा का विषय बने बाघीश्वर धाम से जुड़े कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को दी जा रही चुनौतियों और शास्त्री की ओर से दिए जा रहे आक्रामक जबावों पर मीडिया ने प्रतिक्रिया पूछी तो उन्होंने कहा कि कौन है यह धीरेंद्र शास्त्री? मैं जानता नही हूं। कौन सा धीरेंद्र शास्त्री है। मैंने भी सोशल मीडिया में ही देखा।
विज्ञापन


इशारों-इशारों में कही ये बात...
नेता प्रतिपक्ष ने इशारों ही इशारों ने शास्त्री को फर्जी भी करार दे दिया। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ गरीबों, आम व्यक्ति और जरूरतमन्दों की मदद करने वाले शास्त्री को ही प्रणाम करते हैं। फर्जी शास्त्रियों के लिए उनके यहां कोई जगह नहीं हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि मैंने मीडिया पर ही देखा है कि छत्तीसगढ़ में ही चुनौती दी गई है कि अगर उन्हें कोई जादू टोना आता है तो करके दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष अध्यक्ष गोविंद सिंह ने शिवराज सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी ने आपातकाल घोषित कर दिया है, न तो कोई बोल पा रहा है और न ही कोई स्वतंत्र घूम रहा है। अगर उनके खिलाफ कोई आवाज उठाता है तो उन्हें जेल में डाल दिया जाता है और जेल में उन्हें क्रूर कैदी की तरह रखा जा रहा है। प्रदेश में हर तरफ अराजकता का माहौल है और इस समय पूरे प्रदेश में लूट मची हुई है।

राष्ट्रीय स्वयं संघ को लेकर बयान...
इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने राष्ट्रीय स्वयं संघ को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू महासभा और राष्ट्रीय स्वयं संघ के लोग कभी जीवन में नहीं गए और अगर गए हैं तो वह माफी मांग कर आ गए। बीजेपी पूरी तरह से पुरानी राजा महाराजाओं की संस्कृति लाना चाहती है। अधिकांश शहरों के नाम राजा महाराजाओं के नाम पर रख दिए हैं तो वहीं बस स्टैंड एयरपोर्ट के नाम भी उन्हीं महाराजा राजाओं के नाम पर रखे जा रहे हैं।


कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जेल में उन्हें कोई भी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। बीमार होने पर इनका इलाज नहीं किया जा रहा है। साथ ही उन्हें सर्दी में ओढ़ने के लिए कपड़े तक नहीं दिए जा रहे। इस समय दो डिग्री तापमान चल रहा है, लेकिन उन्हें कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही। यही कारण है कि उनके परिवार वाले लगातार धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार पूरी तरह गूंगी और बहरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed