फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Karnataka Election Results: Kamalnath says BJP May Act Like MP In Karnataka To Grab Power

Karnataka Election Results: कमलनाथ को सता रहा है डर, कर्नाटक में भाजपा न छीन ले कांग्रेस से बहुमत

Sat, 13 May 2023 11:23 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 13 May 2023 11:23 AM IST
सार

कर्नाटक में आए रुझानों को देखते हुए कांग्रेस के नेताओं को अभी से डर सताने लगा है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा की कोशिश खरीद-फरोख्त कर सत्ता हथियाने की रहेगी। 

विज्ञापन
Karnataka Election Results: Kamalnath says BJP May Act Like MP In Karnataka To Grab Power
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नतीजों के रुझानों पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निश्चित रूप से सरकार बना रही है। लेकिन भाजपा विधायकों के खरीद-फरोख्त का प्रयास करेगी। उसने हमेशा ऐसा ही किया है। शुरुआत मध्यप्रदेश से की थी। 

विज्ञापन


मुरैना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कमलनाथ ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। यह निश्चित है कि कांग्रेस की सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टी का यह प्रयास रहेगा कि अन्य दलों से मिलकर खरीद-फरोख्त का सौदा करें। भाजपा ने हमेशा ऐसा ही किया है। मध्यप्रदेश में भी उसने यही किया था। भाजपा ने सौदेबाजी की शुरुआत अरुणाचल प्रदेश से शुरू की थी। वह अभी खत्म नहीं हुई है। कमलनाथ मुरैना जिले के दौरे पर है। जौरा विधानसभा में वह एक सभा करेंगे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी और भाजपा कुछ नहीं कर सकेगी। 
विज्ञापन


कर्नाटक समेत अन्य राज्यों में गंवाई थी कांग्रेस ने सत्ता
कमलनाथ दूध के जले हैं, इसलिए छाछ भी फूंक-फूंककर पी रहे हैं। उनके बयान से साफ है कि दो साल पहले मध्यप्रदेश में जो हुआ, वह होने का डर उन्हें कर्नाटक में भी है। कर्नाटक में रुझान साफ हो गए हैं। इससे लग रहा है कि कांग्रेस बहुमत हासिल कर लेगी। मध्यप्रदेश में भी 2018 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला था। 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस के विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ली और फिर कमलनाथ की जगह शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बने थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed