{"_id":"63a8226258b0086e7263119f","slug":"jyotiraditya-scindia-said-two-percent-random-testing-started-at-the-international-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'देश में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दो फीसदी रैंडम टेस्टिंग शुरू, राहुल गांधी की यात्रा पर निशाना'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: 'देश में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दो फीसदी रैंडम टेस्टिंग शुरू, राहुल गांधी की यात्रा पर निशाना'
Sun, 25 Dec 2022 03:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 25 Dec 2022 03:44 PM IST
सार
देश भर में कोरोना की दस्तक को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, हम सब लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। विश्व के दूसरे देशों में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में शाम चार बजे गौरव दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, सभी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दो रैंडम टेस्टिंग की जा रही है।
विज्ञापन
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले कि जनहित में सोच विचार कर हम लोगों को कदम उठाना चाहिए। हम ऐसी कोई भी गलती न करें, जिससे यह संक्रमण देश मे पैर पसार सके। सरकार ने कोरोना संक्रमण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। उस गाइडलाइन का हम सभी को पालन करना है। कोरोना को लेकर सरकार पूरी तरह अलर्ट है।
विज्ञापन
वहीं, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन को पूरे देश में स्वशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। सिंधिया परिवार का अटल जी के प्रति लगाव रहा है, उनके दिखाए हुए पथ पर हम चलेंगे। स्वशासन के पथ पर चलकर ग्वालियर में विकास और प्रगति का नया आयाम लिखा है। अटल जी की याद में आज गौरव दिवस ग्वालियर में मनाया जा रहा है। ग्वालियर में जन्मे युग पुरुष ने भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों तक अपनी पहचान छोड़ी है।
विज्ञापन
