फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   JP Nadda reached the shelter of Shani Dev on the occasion of his birthday

MP News: जन्मदिन के मौके पर शनि देव की शरण में पहुंचे जेपी नड्डा, अपनी पत्नी के साथ की पूजा अर्चना

Sat, 02 Dec 2023 01:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 02 Dec 2023 01:50 PM IST
सार

MP News: अपने जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ग्वालियर के ऐतिहासिक शनि मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
JP Nadda reached the shelter of Shani Dev on the occasion of his birthday
जन्मदिन के मौके पर शनि देव की शरण में पहुंचे जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज ग्वालियर के ऐतिहासिक शनि मंदिर की शरण में पहुंचे। ऐती पर्वत पर स्थित प्राचीन शनि मंदिर पर पहुंचकर जेपी नड्डा और उनकी पत्नी ने पूजा अर्चना की और शनि देव पर तेल अर्पित किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भी मौजूद रहे। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनकी पत्नी दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर चंबल अंचल आए हुए हैं।

विज्ञापन


सिंधिया के महल में किया भोज
बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनकी पत्नी बीते शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचे। उसके बाद जेपी नड्डा ने सीएम शिवराज सिंह चौहान, सिंधिया और नरोत्तम मिश्रा के साथ चुनावी रिजल्ट को लेकर मंथन किया और फिर वहीं भोज करने के लिए सिंधिया के महल में पहुंचे। उसके बाद वह सीधे दतिया के लिए रवाना हुए, वहां पहुंचकर मां पीतांबरा के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। दतिया से लौटने के बाद ग्वालियर में रुके और आज सुबह वह सीधे विश्व प्रसिद्ध प्राचीन शानी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी जन्मदिन पर पूजा अर्चना की।

विज्ञापन

अलग-अलग कोने से आते हैं श्रद्धालु
मुरैना जिले में स्थित रामायण कालीन भगवान शनि की प्रतिमा है और विश्व में एक मात्र मूर्ति के रूप शनिदेव विराजमान है। मान्यता है कि शनि सिंगापुर की शिला में भी यही से गई है। इसलिए यहां पर लाखों की संख्या में देश के अलग-अलग कोने से श्रद्धालु आते हैं और भगवान शनि देव की दर्शन करते हैं। शनि अमावस्या के दौरान यहां पर लाखों की संख्या में देश के अलग-अलग राज्य से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed