{"_id":"62f0eff798ff4d3d3e1e0b9d","slug":"in-gwalior-a-young-man-living-as-a-wife-with-a-gay-youth-had-killed-a-sweet-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: समलैंगिक रिश्तों के चलते हुई थी मिठाई व्यवसायी की हत्या, आरोपी के घर में पत्नी बनकर रहता था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: समलैंगिक रिश्तों के चलते हुई थी मिठाई व्यवसायी की हत्या, आरोपी के घर में पत्नी बनकर रहता था मृतक
Mon, 08 Aug 2022 06:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 08 Aug 2022 06:25 PM IST
सार
मिठाई व्यवसायी के आरोपी के साथ समलैंगिक रिश्ते थे। आरोपी ने बताया कि मृतक के साथ उसके समलैंगिक रिश्ते थे। मृतक व्यवसायी आरोपी के साथ उसके घर में पत्नी बनकर रह रहा था और आरोपी के मकान को अपने नाम कराना चाहता था
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्वालियर में बीते दिनों हुए मिठाई व्यवसायी के हत्याकांड में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने मिठाई व्यवसायी के समलैंगिक रिश्तों का खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि मृतक के साथ उसके समलैंगिक रिश्ते थे। मृतक व्यवसायी आरोपी के साथ उसके घर में पत्नी बनकर रह रहा था और आरोपी के मकान को अपने नाम कराना चाहता था। इस वजह से परेशान होकर आरोपी ने मिठाई व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि शेष दो आरोपियों की पातासाजी की जा रही है।
दअरसल सिरोल थाना क्षेत्र के हुरावली में रहने वाले छत्रपाल सिंह बघेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी लाश पड़ोस में रहने वाले यदुनाथ सिंह भदौरिया के घर में मिली थी। हत्या के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर यदुनाथ सिंह भदौरिया को हिरासत में लिया था, जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।
आरोपी यदुनाथ सिंह ने बताया कि छत्रपाल समलैंगिक था। दोनों के बीच अवैध संबंध थे। मृतक छत्रपाल आरोपी की पत्नी बनकर उसके घर में रहना चाहता था और यदुनाथ से मकान अपने नाम कराना चाहता था, जिससे परेशान होकर यदुनाथ और छत्रपाल के बीच विवाद हुआ। यदुनाथ ने सीने में गोली मारकर छत्रपाल की हत्या कर दी थी। परिजनों ने इस हत्या की वारदात में तीन लोगों के नाम बताए थे। जिसमें पुलिस ने यदुनाथ सिंह भदोरिया को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दो आरोपियों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।