{"_id":"66d9bc8250ef46ce270d6924","slug":"gwalior-worker-dies-after-falling-from-airport-roof-was-working-without-safety-equipment-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: एयरपोर्ट की छत से गिरने पर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण के कर था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: एयरपोर्ट की छत से गिरने पर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण के कर था काम
Thu, 05 Sep 2024 07:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 05 Sep 2024 07:43 PM IST
सार
एयरपोर्ट की छत पर कुछ मजदूर काम कर रहे थे इस दौरान एक मजदूर छत से नीचे गिरा जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मजदूर को मृत्य घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर शहर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट की छत पर काम कर रहे एक मजदूर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में पहुंचने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत्य घोषित कर दिया। वहीं ग्वालियर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
दरअसल ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में स्थित राजमाता विजया राजे सिंधिया एयरपोर्ट अभी हाल ही में बनकर तैयार हुआ है और इस एयरपोर्ट को हैदराबाद की KPC कम्पनी द्वारा कम समय में बना कर तैयार किया गया था, लेकिन लगातार एयरपोर्ट की छत से बरसात में पानी टपकने जैसे कई फाल्ट मिलने की शिकायत मिल रही है। इसको लेकर कंपनी के द्वारा लगातार एयरपोर्ट की छत पर मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। आज जब एयरपोर्ट की छत पर कुछ मजदूर काम कर रहे थे, इस दौरान एक मजदूर छत से नीचे गिरा जिसे अस्पताल पहुंचाया गया,लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मजदूर को मृत्य घोषित कर दिया।
मृतक मजदूर विनोद पाल मूलत: उत्तर प्रदेश के देवारिया का रहने वाला है, और वह यहां कांटेक्ट बेस पर KPC कंपनी में मजदूरी का काम करता था,वही मौके पर पहुंची पुलिस ने इस पूरे मामले में मर्ग कायम कर लिया है, कंपनी के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही हैं।साथ ही पुलिस का कहना है जिसकी भी लापरवाही होगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी। अभी घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।