फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Union Minister Jyotiraditya Scindia seen in a different style hit fours and sixes on cricket pitch

Jyotiraditya Scindia Visits Gwalior: अलग अंदाज में दिखे 'महाराज', क्रिकेट की पिच पर पहुंचकर लगाए चौके-छक्के

Sat, 02 Sep 2023 05:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 02 Sep 2023 05:49 PM IST
सार

Gwalior News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ग्वालियर जिले में अनोखा अंदाज देखने को मिला। यहां वे क्रिकेट की पिच पर पहुंचकर चौके और छक्के लगाए। इस दौरान उनके प्रशंसक मौजूद रहे।

विज्ञापन
Gwalior Union Minister Jyotiraditya Scindia seen in a different style hit fours and sixes on cricket pitch
सिंधिया क्रिकेट खेलते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस समय ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आए हुए हैं। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहे हैं। शनिवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अंदाज देखने को मिला, यहां उन्होंने एक प्रीमियर क्रिकेट लीग कार्यक्रम के दौरान जमकर चौके-छक्के लगाए। क्रिकेट के ग्राउंड में सिंधिया ने बैट पकड़ा और उसके बाद जमकर क्रिकेट खेली।

विज्ञापन


बता दें कि दक्षिण प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच के समापन में सिंधिया पहुंचे थे। वहां पर मौजूद खिलाड़ियों को क्रिकेट खेलते देख अपने आप को रोक नहीं पाए और फिर मैदान में पहुंचकर जमकर चौके-छक्के लगाए। साथ ही समापन समारोह में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। बताया जा रहा है कि छत्री मंडी खेल मैदान में क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा था। सिंधिया के द्वारा क्रिकेट खेलने का यह अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह अंदाज लगातार देखने को मिलता है। क्रिकेट प्रीमियर लीग के कार्यक्रम में पहुंचते हैं तो वह क्रिकेट खेलने से अपने आप को नहीं रोक पाते हैं। सिंधिया का क्रिकेट काफी प्रिय खेल है और वह लगातार उनमें चौके और छक्के लगाते हुए देखे जा सकते हैं। बता दे, सिंधिया इन दोनों ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed