Gwalior Trade Fair: वाहन खरीदने पर रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स में 50% की मिलेगी छूट, कैबिनेट में हुआ फैसला
मध्यप्रदेश के ग्वालियर व्यापार मेले में इस बार भी ऑटोमोबाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए बड़ी राहत दी गई है। मोहन सरकार ने वाहन रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स में 50 प्रतिशत छूट देने का प्रस्ताव पारित किया है।
विस्तार
माधवराव सिंधिया व्यापार मेले में वाहन खरीदी पर रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। इसकी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है, जिसके बाद नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। हालांकि, मेले को लगे हुए 13 दिन बीत चुके हैं। लेकिन छूट के फेर में अभी ऑटोमोबाइल सेक्टर में रौनक नहीं लौटी है। क्योंकि अभी डीलर्स को नोटिफिकेशन का इंतजार है।
आपको बता दें कि इस बार भी ग्वालियर व्यापार मेले में वाहन खरीदी पर रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। वहीं, 120 साल पुराने मेले में वाहन खरीदी पर रोड टैक्स में छूट देने को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को 29 नवंबर को पत्र लिख चुके हैं, जिससे मेले का पुराना वैभव बरकरार रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय में ऊर्जा विभाग की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन विज्ञापन
बैठक में मंत्री श्री @PradhumanGwl एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। @DrMohanYadav51 @Energy_MPME #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #मुख्यमंत्री_जनकल्याण_अभियान… pic.twitter.com/xz3Bfn78qw— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 7, 2025
केंद्रीय मंत्री सिंधिया और सीएम का जताया आभार
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ग्वालियर व्यापार मेले को मिली नई ऊर्जा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आग्रह पर और मुख्यमंत्री मोहन यादव की दूरदर्शिता से, ग्वालियर व्यापार मेले के ऑटोमोबाइल सेक्टर में पंजीयन शुल्क और रोड टैक्स पर 50 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया गया है। इस कदम से न केवल मेले का वैभव और बढ़ेगा, बल्कि क्षेत्र में रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का हृदय से आभार जताया है।
