फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior The dead body of a woman employee of the Land Records Department found, police is suspectpecting the close ones

ग्वालियर: अंगूठी देख छोटी बहन ने पहचाना लेखाधिकारी का अधजला शव, पति ने तो कर दिया था इनकार

Sun, 17 Jan 2021 11:46 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 17 Jan 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Gwalior The dead body of a woman employee of the Land Records Department found, police is suspectpecting the close ones
ग्वालियर में महिला का अधजला शव बरामद - फोटो : सोशल मीडिया

ग्वालियर में एक महिला की रहस्यमयी तरीके से हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मामला न्यू कलेक्ट्रेट रोड स्थित मेट्रो टावर के पास का है, जहां पर झाड़ियों में शनिवार की सुबह एक महिला का अधजला शव पुलिस ने बरामद किया। शव की पहचान भू-अभिलेख विभाग में सहायक लेखा अधिकारी के पद पर काम करने वाली  30 वर्षीय सूर्या बैस के रूप में की गई है।

विज्ञापन


बता दें, मृतका के पति डॉक्टर संजय बैस ने शुक्रवार रात को थाटीपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अगले दिन ही पुलिस को एक महिला का अधजला शव मिला। ऐसे में थाटीपुर थाना पुलिस ने संजय को शव की पहचान के लिए बुलाया। वह अपने बहनोई को लेकर मौके पर पहुंचा, लेकिन शव को पहचानने से इंकार कर दिया। वहीं मौके पर जब मृतका की बहन अनामिका पहुंचीं तो शव के हाथ में अंगूठी देखकर वह चीख पड़ीं। उन्होंने कहा, 'ये तो मेरी बहन है।' उन्होंने अंगूठी देखकर अपनी बहन सूर्या बैस के शव की पहचान की। 
विज्ञापन


पुलिस को शक है कि महिला की हत्या उसके किसी करीबी ने की है। ऐसे में शक के आधार पर पुलिस मृतका के पति डॉक्टर संजय को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर शनिवार की सुबह एक व्यक्ति टॉयलेट के लिए गया था। वहीं पर उसे झाड़ियों के बीच महिला का अधजला शव दिखा। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, महिला का शव गर्दन से लेकर कमर तक पूरी तरह जला हुआ था। उसका चेहरा भी झुलस चुका था। शव से कुछ दूरी पर प्लास्टिक की कट्टी में ज्वलनशील पदार्थ भी मिला है। आशंका है कि पहले गला दबाकर महिला की हत्या की गई। इसके बाद पहचान छुपाने के लिए उसके शव को ज्वलनशील पदार्थ की मदद से जलाने की कोशिश की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या के कारणों का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed