{"_id":"66b5fa55aca12bda42088b95","slug":"gwalior-the-brute-beat-the-innocent-child-and-raped-her-by-tying-her-hands-and-legs-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: दरिंदे ने मासूम को पीटा और हाथ-पैर बांधकर किया दुष्कर्म, पड़ोसन ने मचाया शोर, मौके से भागा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: दरिंदे ने मासूम को पीटा और हाथ-पैर बांधकर किया दुष्कर्म, पड़ोसन ने मचाया शोर, मौके से भागा आरोपी
Fri, 09 Aug 2024 04:45 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:45 PM IST
सार
ग्वालियर में सात साल की मासूम से दरिंदगी की गई। घर में सो रही बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उससे दुष्कर्म किया गया। पड़ोस की महिला उसकी चीखें सुनकर पहुंची तो आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
ग्वालियर ज़िले से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है, जहां घर में सो रही सात वर्षीय बालिका की मारपीट कर एक युवक ने दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया। उस दौरान जब बालिका ने विरोध किया तो आरोपी ने बेरहमी से पीटा और उसके हाथ-पैर बांध दिए।
घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रायरू डिस्टलरी के पास की है। घटना का पता उस समय चला जब पड़ोसी महिला को बालिका के रोने की आवाज आई और उसने झांककर देखा तो आरोपी वारदात को अंजाम दे रहा था। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने परिजन की शिकायत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
बता दें टीकमगढ़ जतारा निवासी 35 वर्षीय महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि वह अभी पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रायरू डिस्टलरी के पास कच्चे मकान में रहकर मजदूरी करती है। उसके साथ पति और 7 साल की बेटी रहती है। एक अगस्त को वो और उसका पति काम पर गए थे और घर पर सात साल की बेटी अकेली थी। बेटी को अकेला देखकर उनके गांव में ही रहने वाला पड़ोसी रामेश्वर घर में आया और सो रही बालिका से गलत हरकत करने लगा। जब बालिका ने उसके द्वारा की जा रही हरकत का विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
घटना से बालिका के परिजन इतना सहम गए कि वह बालिका को लेकर अपने गांव वापस चले गए और वहां पर सरपंच को घटना की जानकारी दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए सरपंच उन्हें थाने लेकर पहुंचा और मामले की शिकायत की।पुलिस ने उनकी शिकायत पर जीरो पर कायमी कर केस डायरी पुरानी छावनी थाने भेज दी है, जिस पर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि मासूम के परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।