फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior son got his wife and sister-in-law to beat his mother with sticks

शर्मनाक: बेटे ने अपनी पत्नी और भाभी से मां को लाठी डंडों से पिटवाया, घर के अंदर से खींचवाया, हुई मौत

Mon, 15 Apr 2024 10:52 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 15 Apr 2024 10:52 AM IST
सार

Gwalior: ग्वालियर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां देवरानी और जेठानी ने मिलकर अपनी सास को लाठी-डंडों और पत्थरों से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। हद तो तब हो गई जब पास में ही खड़ा बड़ा बेटा मां को मारने के लिए उकसा रहा था।

विज्ञापन
Gwalior son got his wife and sister-in-law to beat his mother with sticks
मां को भाभी से मां को लाठी डंडों से पिटवाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के आंतरी थाना क्षेत्र के पीपरीपुरा में मुन्नी देवी (65) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतका की छोटी बहू चंदा, उसके पिता अमर सिंह और बेटे अजय, विजय को आरोपी बनाया गया। वहीं पुलिस ने दतिया में दबिश देकर अमर सिंह और विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वीडियो में मृतक मुन्नी देवी की बड़ी बहू सावित्री और छोटी बहू चंदा मिलकर बेरहमी से उसकी पिटाई करते दिख रहे हैं। दोनों बहू पहले घर के अंदर पत्थर और डंडे से सास को जमकर पीटतीं हैं। इसके बाद घसीटते हुए घर के बाहर लाती हैं। बाहर भी जमकर लात-घूंसे सास को मारे गए। 

विज्ञापन


जांच में पता चला कि सास मुन्नी और बड़ी बहू सावित्री के बीच पटती नहीं थी। दो साल पहले सावित्री ने सास से मारपीट की थी। उसके सिर में 7 टांके आए थे, इसके बाद मुन्नी देवी ने सावित्री को घर से अलग कर दिया था। कुछ दिन बाद छोटे बेटे रवि की शादी दतिया की रहने वाली चंदा कुमारी से कर दी गई थी। ससुराल आने के बाद देवरानी-जेठानी के बीच अच्छे संबंध हो गए थे। मुन्नी को दोनों की बातचीत पसंद नहीं थी, वह चंदा को परेशान करने लगी। उसके बाद चंदा ने अपने पिता अमर सिंह, भाई अजय व विजय को बुलाया। मामले में अमर सिंह पंचायत करने आया था। बातचीत के दौरान मुन्नी देवी विरोध कर रही थी, तभी बड़ी बहू सावित्री और बड़ा बेटा भी वहां आ गया, जिसके बाद यहां विवाद होने लगा। गुस्से में सावित्री ने सास को डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


तीन आरोपी फरार
शाम को पुलिस गांव पहुंची, तो वहां मुन्नी देवी को गंभीर हालत में देख ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने चंदा और उसके पिता अमर सिंह व दो भाइयाें विजय और अजय पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो सामने आने के बाद बड़ी बहू सावित्री व उसके पति धर्मेंद्र को भी आरोपी बनाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद मामले में बड़ी बहू सावित्री, बेटे धर्मेंद्र को भी आरोपी बनाया है। अब छह आरोपी हो गए हैं। इसमें बड़ी बहू सावित्री, छोटी बहू का पिता अमर सिंह, भाई विजय को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी तीन आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed