फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Scindia, who was mourning Rajmata, was cheated of Rs 12 lakh, Jyotiraditya's son was defrauded

Gwalior: राजमाता का मातम मना रहे सिंधिया के साथ धोखाधड़ी, ज्योतिरादित्य के बेटे की कंपनी में 12 लाख का गबन

Tue, 21 May 2024 03:44 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 21 May 2024 03:44 PM IST
सार

Gwalior: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे के साथ 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। उनकी ही कंपनी के मैनेजर ने 12 लाख रुपये का गबन किया है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब सिंधिया परिवार मातम मना रहा है। 
 

विज्ञापन
Gwalior: Scindia, who was mourning Rajmata, was cheated of Rs 12 lakh, Jyotiraditya's son was defrauded
ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमान सिंधिया को उनकी कंपनी हाइपर ग्रोसर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर ने फल-सब्जी की खरीद में 12 लाख रुपये का गबन किया है। सब्जी-मंडी में आढ़त करने वाली फर्म के मैनेजर ने समिति को न सिर्फ लाखों का चूना लगाया, बल्कि उसने फर्म के मायमंडी एप के जरिए भी दो साल तक मंडी टैक्स की चोरी की है। जांच-पड़ताल में यह गबन 12 लाख रुपये का सामने आया है। पुलिस ने आढ़त फर्म के कर्मचारी की शिकायत पर तत्कालीन मैनेजर शिवम गुप्ता और उसके दो साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन करने का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


महाआर्यमान सिंधिया की कंपनी हाइपर ग्रोसर प्राइवेट लिमिटेड है, जो फल और सब्जियों का व्यापार करती है। इसके मैनेजर ने फल-सब्जी की खरीद में 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। इस कंपनी के मेनेजर ने किसानों से कम दाम पर फल-सब्जी खरीदकर कंपनी को अधिक दाम में दिखाया। जनकगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बड़ी सब्जी मंडी की एक समिति थोक में माल खरीद कर छोटे दुकानदारों को सप्लाई करती थी। इसके लिए समिति ने मायमंडी का एप भी बना रखा है। इसी के मिलते-जुलते नाम से सोसाइटी मैनेजर शिवम गुप्ता ने एक अन्य फर्म बना ली, जो मंडी टैक्स का दो फीसदी मिलता था, उसे खुद ही रख लिया करता था। इस तरह से शिवम गुप्ता और उसके साथियों ने मायमंडी और मंडी टैक्स के जरिए दो-तरफा धोखाधड़ी की है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मामला सामने होने के बाद अब पुलिस ने समिति के ही अन्य कर्मचारी उत्कर्ष हण्डे की शिकायत पर शिवम गुप्ता और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार है। पुलिस तलाश में जुटी है। धोखाधड़ी का यह मामला बडा़ भी हो सकता है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल 12 लाख रुपये का फ्रॉड सामने आया है। 

ग्वालियर के सीएसपी अशोक जादौन ने कहा कि सब्जी मंडी में आढ़त करने वाली एक फर्म के मैनेजर ने समिति को न सिर्फ लाखों का चूना लगाया है बल्कि उसने फर्म के मायमंडी एप के जरिए भी दो साल तक मंडी टैक्स की चोरी की है। जांच-पड़ताल में गबन 12 लाख रुपये का सामने आया है। पुलिस ने आढ़त फर्म के कर्मचारी की शिकायत पर तत्कालीन मैनेजर शिवम गुप्ता और उसके दो साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed