फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Rape case against Tehsildar Shatrughan, accused of sexually exploiting a woman after making her wife

Gwalior: तहसीलदार शत्रुघन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला, 17 साल से पत्नी बनाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप

Thu, 16 Jan 2025 05:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 16 Jan 2025 05:17 PM IST
सार

ग्वालियर के तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान पर 17 साल तक शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और यौन शोषण का आरोप लगा। महिला ने बताया कि चौहान ने शादीशुदा होने की बात छिपाकर सिंदूर भरकर विवाह किया। शिकायत पर चौहान का तबादला भू-राजस्व कार्यालय किया गया। 

विज्ञापन
Gwalior: Rape case against Tehsildar Shatrughan, accused of sexually exploiting a woman after making her wife
ग्वालियर में तहसीलदार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में पदस्थ तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। शिकायत करने वाली महिला ने दावा किया है कि चौहान ने झांसा देकर 17 साल तक शारीरिक संबंध बनाए। शादीशुदा होने की बात छिपाकर मुझसे शादी भी कर ली।
विज्ञापन


ग्वालियर के भितरवार तहसील में पदस्थ तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान पर एक बार फिर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए महिला ने 8 जनवरी को कलेक्टर, एसपी, महिला थाना में लिखित शिकायत की है कि तहसीलदार ने शादी का वादा कर 17 साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाए। मंदिर में उसकी मांग में सिंदूर भरकर पत्नी माना था.. पर इस दौरान एक अन्य युवक को घर में लाकर भी दुष्कर्म कराया था। महिला ने पुलिस से शिकायत में बताया था कि साल 2008 से 2025 तक आरोपी ने कई जगहों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन


भिंड निवासी 34 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया है कि जब मुझे पता लगा कि तहसीलदार चौहान की मेरे अलावा तीन पत्नियां और हैं तो मुझे धक्का लगा। महिला ने इसकी शिकायत कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से की है। इससे पहले दिसंबर 2024 में महिला थाना में शिकायत की गई थी। यौन शोषण का दूसरी बार आरोप लगते ही कलेक्टर ने शत्रुघन सिंह चौहान को भितरवार तहसीलदार पद से हटाकर भू-राजस्व कार्यालय में पदस्थ कर दिया है। इससे पहले शत्रुघन सिंह चौहान पर सिटी सेंटर तहसील में भी आरोप लगे थे। यहां एक चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसके बाद चौहान को सिटी सेंटर तहसील से हटाकर भितरवार तहसील में भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता महिला के पति का निधन हो गया था। इसके बाद 2008 में वह चौहान के संपर्क में आई। चौहान की उसके जेठ के साथ गहरी दोस्ती थी। दोनों साथ में व्यापार भी करते थे। शत्रुघन सिंह चौहान ने जेठ से कहा- तुम्हारी विधवा बहू से विवाह करना चाहता हूं। उसे जीवनभर साथ रखूंगा। जेठ ने उसे दबाव बनाकर शत्रुघन सिंह चौहान के साथ रहने के लिए मजबूर किया। 2008 में ही चौहान की नायब तहसीलदार के पद पर नौकरी लग गई। उसके बाद कहने लगे, मेरी नौकरी लगी है जल्द ही विवाह करूंगा। साल 2010 में चौहान ने पीड़िता की मांग में सिंदूर भरकर पत्नी बना लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed