{"_id":"6773e3b11621823e3002587e","slug":"gwalior-police-will-leave-all-work-and-be-on-road-all-night-more-than-100-checking-points-1500-jawans-security-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: सारे काम छोड़ पूरी रात सड़क पर उतरेगी पुलिस, 100 से ज्यादा चेकिंग प्वाइंट और सुरक्षा में 1500 जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: सारे काम छोड़ पूरी रात सड़क पर उतरेगी पुलिस, 100 से ज्यादा चेकिंग प्वाइंट और सुरक्षा में 1500 जवान
Tue, 31 Dec 2024 05:59 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 31 Dec 2024 05:59 PM IST
सार
ग्वालियर में सारे काम छोड़कर पूरी रात पुलिस सड़क पर रहेगी। 100 से ज्यादा चेकिंग प्वाइंट और सुरक्षा में करीब 1,500 पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
ग्वालियर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल को लेकर पुलिस सारा काम छोड़कर सड़क पर उतरेगी। शहर के अंदर से लेकर बाहरी रास्तों पर आने जाने वालों की चेकिंग के लिए 100 से ज्यादा चेकिंग प्वाइंट रहेंगे। सुरक्षा में करीब 1,500 पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए जाएंगे, जिसे लेकर सारी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
दरअसल, ग्वालियर में नए साल में कुछ घंटे बचे हैं। नए साल की अगवानी करने के लिए शहर में भी जश्न मनेगा। इसमें कोई खलल नहीं डाले, इसलिए पुलिस ने तैयारी की है। शहर के लगभग सभी रिसार्ट, होटल और ढाबों पर नए साल का जश्न मनाने वाले पहुंचेगे। इन आयोजन स्थलों के संचालकों को पुलिस ने समझा दिया है पार्टी रात 12 बजे तक चला सकते हैं। लेकिन साउंड सिस्टम रात 10 बजे बंद कर दिया जाएगा। उसके बाद साउंड बजा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा हथियार लेकर और नशे में घूमने वाले भी रडार पर रहेंगे। रिसोर्ट, होटल और ढाबा संचालकों को पुलिस ने समझाया है, हथियार लेकर आने वालों को एंट्री नहीं दें। अगर कोई हथियार लेकर जबरिया घुसने की कोशिश करता है तो पुलिस को बुलाएं। इसके अलावा लाइसेंसी शस्त्र धारक का हथियार उसके अलावा दूसरे के पास मिला तो शस्त्र लाइसेंस निरस्त होगा और ऑर्म्स एक्ट का केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
कार में बैठकर पी रहे थे शराब
थाना बिजौली के गणेशपुरा तिराहा पर एक गाड़ी में दो युवक बैठे थे, जैसे ही एसडीओपी बेहट संतोष पटेल की गाड़ी देखी तो भागने की कोशिश की। लेकिन दौड़कर रुकवाया तो शराब की बोतल मिली। दोनों युवकों ने सिर झुकाकर पूरे शहर से माफ़ी मांगते हुए बोले कि नये वर्ष में किसी को भी शराब नहीं पीना चाहिए और सिर झुकाकर क़सम खाई कि अब शराब नहीं पीयेंगे। पुलिस के द्वारा ब्रेथ एनालेज़र से चेक किया गया तो शराब का परसेंट 30 प्रतिशत से कम था। इसलिए मोटर व्हीकल एक्ट का चलान काटकर हिदायत देकर छोड़ा।
