{"_id":"631841492ee2e86d250cb946","slug":"gwalior-police-caught-smuggling-gang-of-high-profile-drug-mdma-used-to-supply-in-mumbai-goa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP News: मुंबई-गोवा में हाई प्रोफाइल ड्रग की तस्करी करने वाला गिरोह पकड़ाया, 40 लाख का MDMA जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मुंबई-गोवा में हाई प्रोफाइल ड्रग की तस्करी करने वाला गिरोह पकड़ाया, 40 लाख का MDMA जब्त
Wed, 07 Sep 2022 12:29 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:29 PM IST
सार
ग्वालियर पुलिस ने MDMA जैसे मंहगे ड्रग की तस्करी करने वाले गिरोह के आधा दर्जन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से 40 लाख रुपये कीमत का माल जब्त किया गया है।
विज्ञापन
MAMD ड्रग की तस्करी करने वाले आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने MDMA (मिथाइलीनडाइऑक्सी मेथाम्फेटामाइन) जैसे महंगे ड्रग्स की सप्लाई करने वाले एक बड़े गिरोह के आधा दर्जन से अधिक सदस्यों को पकड़ा है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पकड़े गए आरोपी ग्वालियर, दतिया और झांसी के बताए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 40 लाख रुपये से अधिक की एमडीएमए ड्रग्स, 2 अवैध हथियार और दो मोटरसाइकिल बरामद की है। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से ग्वालियर क्राइम ब्रांच और थाना मुरार पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
ग्वालियर एसएसपी अमित सांगी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि महाराष्ट्र से लाकर ग्वालियर में एमडीएमए जैसे खतरनाक ड्रग्स की तस्करी की जा रहा है। इसके लिए ग्वालियर क्राइम ब्रांच और मुरार थाने की पुलिस को लगाया गया था। हाल ही में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को दबोचा है और उनके कब्जे से करीब 40 लाख की एमडीएमए बरामद की है।
विज्ञापन
ग्वालियर एसएसपी अमित सांगी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि महाराष्ट्र से लाकर ग्वालियर में एमडीएमए जैसे खतरनाक ड्रग्स की तस्करी की जा रहा है। इसके लिए ग्वालियर क्राइम ब्रांच और मुरार थाने की पुलिस को लगाया गया था। हाल ही में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को दबोचा है और उनके कब्जे से करीब 40 लाख की एमडीएमए बरामद की है।
विज्ञापन
फिलहाल पकड़े गए आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस अंतिम छोर के आरोपियों के पकड़ने की कोशिश कर रही है। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उनको रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ कर नशे के खेल के पूरे गोरखधंधे का खुलासा किया जाएगा। शुरुआती जांच में पता लगा है कि आरोपी झांसी से माल लाकर ग्वालियर में खपाते थे। झांसी के मुख्य आरोपी की भी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों को मुराद के लाल टिपारा गौशाला के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। नारकोटिक्स डिपार्टमेंट को भी पूरे मामले की जानकारी दी गई है।
