फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News Lucknow Youth Took Alcohol Or Ate Potency Pills and Stay With Girlfriend in hotel died

MP News: होटल में गर्लफ्रेंड को बुलाया, शराब पी और खा ली ऐसी टैबलेट, एक घंटे बाद बिगड़ गई तबीयत; युवक की मौत

Thu, 16 Jan 2025 09:13 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 16 Jan 2025 09:13 AM IST
सार

यूपी के लखनऊ से बिजनेस टूर पर ग्वालियर आए युवक की मौत हो गई। वह एक होटल में रुका हुआ था। युवक के साथ उसकी प्रेमिका भी थी। उसने पहले शराब पी और फिर शक्तिवर्धक गोली खा ली, जिससे उसकी जान चली गई।

विज्ञापन
Gwalior News Lucknow Youth Took Alcohol Or Ate Potency Pills and Stay With Girlfriend in hotel died
युवक की मौत। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Gwalior News: ग्वालियर में बिजनेस टूर पर आए एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि थाटीपुर के मैक्सन होटल में रात को उसकी गर्लफ्रेंड मिलने आई थी। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। होटल के कमरा नंबर 301 से शराब की बोतल और सेक्स पावर बढ़ाने की दवा के रैपर मिले हैं। डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि नशे के साथ सेक्स पावर बढ़ाने की दवा के सेवन से उसकी मौत हुई है।

विज्ञापन


बताया गया है कि युवक लखनऊ का रहने वाला था। बुधवार को परिजन की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस ने होटल से मृतक की गर्लफ्रेंड को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मृतक के परिजनों ने युवती पर कोई आरोप नहीं लगाया है। 
विज्ञापन


दिल्ली से गर्लफ्रेंड को बुलाया
जानकारी के अनुसार, थाटीपुर स्थित मैक्सन होटल में सोमवार को लखनऊ निवासी दिव्यांशु (पुत्र विनीत कुमार हितैशी) ने एक कमरा किराए पर लिया था। दिव्यांशु एक निजी कंपनी में अधिकारी था और बिजनेस टूर के लिए ग्वालियर आया था। मंगलवार रात उसने दिल्ली से अपनी गर्लफ्रेंड को भी बुलाया था। गर्लफ्रेंड के आने से पहले उसने जमकर शराब पी थी और सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा का सेवन किया। गर्लफ्रेंड के आने के बाद वह करीब एक घंटे तक कमरे में रहा। इसके बाद रात करीब 11 बजे दिव्यांशु की हालत अचानक बिगड़ गई। होटल स्टाफ ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में क्या बोली गर्लफ्रेंड? 
घटना की जानकारी मिलने पर थाटीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दिल्ली से आई उसकी गर्लफ्रेंड को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उसने पूछताछ में बताया कि दिव्यांशु शराब के नशे में था और उसने सेक्स पावर बढ़ाने की दवा का सेवन किया था। दवा खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने भी नशे और दवा के ओवरडोज से मौत की आशंका जताई है। मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed