फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Liquor party at night and collector's wife's chain looted in morning, arrested after 10 days

Gwalior News: रात को शराब पार्टी की और सुबह कलेक्टर की पत्नी की चेन लूटी, 10 दिन बाद हुए गिरफ्तार

Wed, 12 Jul 2023 06:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 12 Jul 2023 06:28 PM IST
सार

खरगोन कलेक्टर शिवराज वर्मा की पत्नी के गले से चेन लूटकर भागे पांच में से दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। दो तोला सोने की चेन भी बरामद कर ली गई है। 
 

विज्ञापन
Gwalior News: Liquor party at night and collector's wife's chain looted in morning, arrested after 10 days
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ग्वालियर में दो जुलाई को खरगोन कलेक्टर शिवराज वर्मा की पत्नी पुष्पा सिंह के गले से दो तोला सोने की चेन लूट ली गई थी। पुलिस ने इस मामले में दस दिन बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 45 हजार रुपये में यह चेन खरीदने वाले ज्वेलर को भी पकड़ा है। तीन आरोपी फरार है। उनका पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक इस मामले में सूरज सिंह भदौरिया और अभिषेक शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। तीन अन्य आरोपियों के नाम मनीष, रामवीर और अरुण बताए जा रहे हैं। इन लोगों ने दो जुलाई को इस वारदात को अंजाम दिया था। चेन में एक पेंडेंट भी लगा था, जो फिलहाल रामवीर के पास बताया जा रहा है। पुलिस ने मोबाइल ट्रैकिंग और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दीनदयाल नगर से दोनों को गिरफ्तार किया है। दुर्गा ज्वेलर्स के संचालक प्रिंस सोनी ने सवा लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन 45 हजार रुपये में खरीदी थी। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


एक रात पहले पार्टी की, सुबह लूट
पुलिस के मुताबिक पांचों आरोपियों ने एक जुलाई की रात को शराब पार्टी की थी। इसके बाद दो जुलाई की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली खरगोन कलेक्टर की पत्नी के गले से चेन लूट ली थी। इसकी कीमत करीब सवा लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि पांच आरोपी दो मोटरसाइकिल पर सवार थे। एक मोटरसाइकिल बैकअप के लिए चल रही थी। सूरज ने दौड़कर गले से सोने की चेन लूटी और अपने साथी अभिषेक शर्मा के साथ फरार हो गया। पुलिस ने पूरे ट्रैक की छानबीन की तो पता चला कि दो मोटर साइकिल साथ-साथ चल रही थी और चालक आपस में बात कर रहे थे। गाड़ी का नंबर ट्रेस कर पुलिस सूरज भदौरिया तक पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट की रकम का बंटवारा नहीं  
पुलिस के मुताबिक लूट की रकम का बंटवारा नहीं हो सका है। पुलिस की सरगर्मियां बढ़ते ही बदमाश भूमिगत हो गए थे। छिपते-छिपाते फिर रहे थे। कलेक्टर की पत्नी पुष्पा सिंह से सरेराह लूट की घटना से जिला और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। पुलिस के सामने घटना को ट्रेस करना बड़ी चुनौती थी। इसके लिए क्राइम ब्रांच के अलावा विश्वविद्यालय थाने की पुलिस की कई टीमें बनाई गई थी। विश्वविद्यालय थाने में आरोपियों के खिलाफ लूट और डकैती का मुकदमा दर्ज है। अब पुलिस बचे तीन आरोपियों और उनसे लूटा पेंडल बरामद करने की कोशिश में जुट गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed