फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Jyotiraditya Scindia inaugurated season 2 of MPL

Gwalior News: MPL के सीजन-2 का ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उद्घाटन, बोले- ये खिलाड़ियों के करियर का लॉन्चपैड

Thu, 05 Jun 2025 10:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 05 Jun 2025 10:36 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की IPL 2025 जीत में मध्यप्रदेश के रजत पाटीदार की कप्तानी पर गर्व जताया। MPL में महिला टीमों को जोड़ने को महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम बताया। MPL को क्रिकेटरों के लिए लॉन्चपैड करार देते हुए कहा कि इस मंच से 11 खिलाड़ी IPL में चयनित हुए थे।

विज्ञापन
Gwalior News: Jyotiraditya Scindia inaugurated season 2 of MPL
MPL के सीजन-2 के उद्घाटन में ज्योतिरादित्य सिंधिया व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में गुरुवार को मध्य प्रदेश लीग के सीजन-2 का उद्घाटन किया। सिंधिया ने कार्यक्रम के दौरान  खिलाड़ियों और आयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिकेट आज हर व्यक्ति के रग-रग में समाया हुआ है। यह केवल एक खेल नहीं, बल्कि यह देश के करोड़ों लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने की स्पिरिट है। आगे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस आयोजन में शामिल होकर एक नई ऊर्जा महसूस कर रहा हूं। 

विज्ञापन


सिंधिया ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि किस तरह उन्हें उनके स्वर्गीय पिता माधवराव सिंधिया जी के साथ दुनियाभर के महान क्रिकेटरों के साथ संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा तब से लेकर आज तक क्रिकेट में बहुत परिवर्तन आ गया है। इस दौरान उन्होनें MPL के सफल आयोजन के लिए मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की सराहना की।
विज्ञापन


एमपी के रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB का चैंपियन बनना गर्व की बात: सिंधिया 
मंत्री सिंधिया ने आईपीएल 2025 की विजेता रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु टीम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि इस बार की आईपीएल विजेता टीम के कप्तान रजत पाटीदार मध्यप्रदेश के खिलाड़ी हैं। उन्होंने रजत की कप्तानी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके भीतर नेतृत्व की अपार क्षमताएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शिप्रा तीर्थ परिक्रमा, वाल्मिकी धाम से पैदल चले मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सबके कल्याण की प्रार्थना की


MPL ने महिला टीमों को जोड़कर सशक्तिकरण को नई दिशा दी
MPL के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि इस बार आयोजन में महिला टीमों को शामिल करके MPL ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुझे पूरा भरोसा है कि सभी पांचों पुरुष टीम और तीनों महिला टीम इस बार अपने खेल प्रदर्शन के आधार पर एक नया इतिहास रचेंगे। सिंधिया ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होने के साथ- साथ खेलों के प्रति लोगों का लोगो की रुचि और  भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में जारी रहा बारिश का दौर, सबसे गर्म रहा खजुराहो, अगले 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

MPL एक लॉन्चपैड की तरह है  
सिंधिया ने मध्य प्रदेश लीग के आयोजन को लॉन्चपैड बताते हुए कहा कि यह एक ऐसा आयोजन है, जहां खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के लिए IPL के सिलेक्टर्स की टीम के सदस्य भी यहां आते हैं। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि पिछले साल MPL के 11 खिलाड़ी आईपीएल के लिए चयनित हुए थे। सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का पहला और इकलौता राज्य है, जहां सबसे पहले हमने MPL की शुरुआत की है। बता दें, 12 जून से शुरू होने वाले एमपीएल के सभी क्रिकेट मैच, ग्वालियर के विश्वस्तरीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेलें जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed