{"_id":"66c4a0a2163fdd26770a02df","slug":"gwalior-news-hindu-mahasabha-expressed-fear-of-riots-in-india-bangladesh-match-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: भारत-बांग्लादेश मैच में हिंदू महासभा ने जताई दंगे की आशंका, बीसीसीआई से खेल रद्द करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: भारत-बांग्लादेश मैच में हिंदू महासभा ने जताई दंगे की आशंका, बीसीसीआई से खेल रद्द करने की मांग
Tue, 20 Aug 2024 07:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 20 Aug 2024 07:28 PM IST
सार
भारत-बांग्लादेश T20 अंतरराष्ट्रीय मैच का हिंदू महासभा द्वारा विरोध किया जा रहा है। महासभा ने बीसीसीआई अध्यक्ष जय शाह से मैच रद्द करने की मांग की है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का हवाला देते हुए। महासभा ने ग्वालियर में सांप्रदायिक दंगा होने की आंशका व्यक्त की है।
विज्ञापन
मैच का विरोध करते हिंदू महासभा के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर में 6 अक्टूबर को होने जा रहे हैं बांग्लादेश और भारत के बीच T20 अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर हिंदू महासभा लगातार विरोध कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को हिंदू महासभा ने अखिल भारत हिन्दू महासभा चेतावनी पत्र के माध्यम से बीसीसीआई के अध्यक्ष जय शाह से आग्रह किया है कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याएं, अत्याचार, माता बहनों के साथ बालात्कार, हिन्दू मंदिरों को ध्वस्त करने एवं हिन्दू छात्रों से चौथ वसूली, मकान तोड़ने का विरोध और ग्वालियर में भारत बांग्लादेश क्रिकेट मैच रद्द करने की मांग कर ग्वालियर में सांप्रदायिक दंगा होने की आंशका व्यक्त की है।
विज्ञापन
वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को दिनांक 18 अगस्त को हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज लश्कर ग्वालियर में खून से पत्र लिखकर मांग की है कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा हस्तक्षेप कर हिन्दुओं की सुरक्षा की जाए। बांग्लादेश से भारत का मैच रद्द किया जाए। भारत से बांग्लादेशियों को बाहर निकालने की मांग की है। इसके साथ ही हिंदू महासभा ने कहा है कि अगर यहां बांग्लादेश का मैच होता है तो हम कई झंडे दिखाएंगे और उनका लगातार विरोध करेंगे।
विज्ञापन
हिंदू महासभा का कहना है कि ग्वालियर स्टेडियम में आयोजित मैच स्थल के चारों ओर घनी मुस्लिम आबादी है। इसमें साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़कर दंगा होने की हिन्दू महासभा को आंशका है। यदि कुछ भी हुआ तो सब आपकी एवं जिला प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। पूर्व में 13 जून को श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम में टी 20 टेस्ट मैच के बाद दंगाइयों ने उत्पात मचाया था। इसमें जिला प्रशासन असफल रहा था। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि राष्ट्रहित में भारत-बांग्लादेश मैच रद्द करने का कष्ट कर हमें सूचित करेंगे।
विज्ञापन
