फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News Girls abusing people on the road at midnight

Gwalior News: आधी रात को सड़क पर लड़कियों ने आते-जाते लोगों के साथ की गाली-गलौज

Tue, 11 Apr 2023 03:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 11 Apr 2023 03:53 PM IST
सार

Gwalior News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आधी रात सड़क पर निकली तीन युवतियों ने आते-जाते लोगों से गाली-गलौज की। सड़क पर लड़खड़ाते हुए चल रहीं युवतियों का जब एक युवक ने वीडियो शूट किया, तो वे उसके पीछे पत्थर लेकर दौड़ पड़ीं और गालियां दीं।

विज्ञापन
Gwalior News Girls abusing people on the road at midnight
लड़कियों ने आते-जाते लोगों के साथ की गाली-गलौज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में आधी रात सड़क पर निकली तीन युवतियों ने हंगामा मचा दिया। आते-जाते लोगों से गाली-गलौज की। सड़क पर लड़खड़ाते हुए चल रहीं लड़कियों का एक लड़के ने वीडियो शूट किया तो युवतियां उसके पीछे पत्थर लेकर दौड़ी, इतना ही नहीं गंदी-गंदी गालियां भी दीं। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लड़कियां पुलिस जवानों से भी काबू नहीं हो रही थीं। इसके बाद महिला पुलिस बुलाई गई और तीनों युवतियों को थाने ले जाया गया।

विज्ञापन


बता दें, शहर के पड़ाव-फूलबाग स्थित रवि नगर सेवा नगर रोड से आगे सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात कुछ युवतियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। युवती रात के अंधेरे में सड़कों पर घूम रही थीं और लड़खड़ा रही थीं। इसी समय एक लड़के ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह देख युवतियां भड़क उठीं। एक लड़की पत्थर लेकर लड़के के पीछे भागी। साथ ही वह गालियां भी दे रही थी। इतना ही नहीं जिस घर की तरफ से युवक निकलकर आया था, वहां भी उन्होंने पत्थर फेंके।
विज्ञापन


राहगीरों ने सड़क पर हंगामा की खबर पुलिस कन्ट्रोल रूम पर दी। युवतियों द्वारा हंगामा की खबर मिलते ही रात गश्त पर निकले पुलिसकर्मी स्पॉट पर पहुंचे, लेकिन वह युवतियों को काबू नहीं कर पाए। युवतियों ने पुलिस से भी अभद्रता की। पुलिस अफसरों के नाम से गालियां दीं। इसके बाद थाने से फोर्स और महिला पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद तीन युवतियों को लेकर पुलिस पड़ाव थाना पहुंची। सुबह तक उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed