फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News Firing done for delay in filling petrol in bike miscreants caught in CCTV waving rifle

Gwalior News: बाइक में देरी से पेट्रोल डालने पर की फायरिंग, राइफल लहराते सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

Wed, 08 Jan 2025 08:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 08 Jan 2025 08:09 PM IST
सार

बाइक सवार बदमाशों ने बाइक में देरी से पेट्रोल डालने पर पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर दी। साथ ही कर्मचारियों से मारपीट भी की। वहीं, बदमाश राइफल लहराते सीसीटीवी में कैद हुए हैं।

विज्ञापन
Gwalior News Firing done for delay in filling petrol in bike miscreants caught in CCTV waving rifle
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फायरिंग की यह पूरी घटना ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र की है। यहां पर सिरफिरे बदमाशों के द्वारा पेट्रोल पंप पर देरी से पेट्रोल डालने को लेकर विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार, तीन बाइक से बाहर बदमाश पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर आए थे। देरी से पेट्रोल डालने को लेकर कर्मचारियों से विवाद हो गया। इसके बाद बदमाशों के द्वारा गाली-गलौज  की गई और फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन


बदमाशों की हौसले इतने बुलंद थे, उसका कहना था कि जहां जितने लोग खड़े हैं सबको गोली मार दो। इसके बाद एक बदमाश के द्वारा राइफल निकाल कर फायरिंग कर दी गई। गोली लोडिंग वाहन में बैठे दरवाजे को भेदती हुई ड्राइविंग सीट पर बैठे चालक के पैर में जा लगी, जिससे लोडिंग चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला करने के बाद बदमाश राइफल लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घायल लोडिंग चालक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


जब घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर उन्होंने इसकी जांच की सीसीटीवी में तीन अज्ञात बदमाश उनको दिखाई दिए पुलिस के द्वारा तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस के द्वारा आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है, जिससे बदमाशों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल राजेंद्र के द्वारा पुलिस को बताया गया कि जब पेट्रोल पंप पर विवाद हो रहा था, तब वह अपनी लोडिंग गाड़ी में डीजल भरवा रहा था। जैसे ही उन्होंने डीजल भरवा कर गाड़ी हटाना चाही तो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों के द्वारा फायरिंग कर दी गई, जिसकी गोली ऑटो चालक के पैर में ज्यादा लगी। सीसीटीवी फुटेज में साफतौर पर बदमाशों का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed