{"_id":"66a8b2f411ba7cb7e00479b2","slug":"gwalior-news-fir-against-congress-mla-accused-of-beating-women-by-holding-their-hair-know-full-details-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ग्वालियर में कांग्रेस विधायक पर FIR, महिलाओं को बाल पकड़कर पीटने का आरोप, कहा- एसपी-आईजी क्या करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ग्वालियर में कांग्रेस विधायक पर FIR, महिलाओं को बाल पकड़कर पीटने का आरोप, कहा- एसपी-आईजी क्या करेंगे
Tue, 30 Jul 2024 03:01 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 30 Jul 2024 03:01 PM IST
सार
ग्वालियर में कांग्रेस विधायक के खिलाफ महिलाओं ने केस दर्ज कराया है। उन्हाेंने विधायक साहब सिंह गुर्जर पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। विधायक के पीएसओ की ओर से भी शिकायती आवेदन दिया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर ग्रामीण सीट से कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने महिलाओं के साथ मारपीट करने के आरोप में यह कारवाई की है। बीते दिन ग्रामीण महिलाओं ने विधायक समेत अन्य के खिलाफ मारपीट, अभद्रता समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
दरअसल, यह घटना औहदपुर गांव स्थित विधायक निवास की है। सोमवार दोपहर को महू जमार विक्रमपुर गांव की डीपी (बिजली ट्रांसफार्मर) लगवाने की मांग को लेकर विधायक से मिलने के ग्रामीण महिलाएं पहुंचीं थीं। महिलाओं का आरोप है कि यहां विधायक साहब सिंह गुर्जर ने उनके साथ बाल पकड़कर मारपीट और और गाली-गलौज भी की गई। इसके बाद महिलाओं ने एसपी ऑफिस पहुंचकर विधायक और उनके साथियों के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया था।
विज्ञापन
पीड़ित महिला मुन्नी लोधी की शिकायत पर यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, विधायक के पीएसओ ने भी इस मामले में शिकायती आवेदन दिया है। डीएसपी अशोक जादौन ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से की गई शिकायत की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 3 बजे 15 से 20 लोग एसपी ऑफिस पहुंचे। इनमें 10 महिलाएं भी शामिल थीं। महिलाओं ने बताया कि उनके गांव मऊ में करीब 250 घर हैं और यहां बिजली की समस्या बनी रहती है। इससे पहले भी ट्रांसफॉर्मर की मांग को लेकर 4 बार विधायक के पास जा चुके हैं। लेकिन, हर बार आश्वासन देकर वापस भेज दिया गया।
पीड़ित महिला मुन्नी लोधी ने बताया कि सोमवार एक बार फिर विधायक साहब सिंह गुर्जर से मिलने करीब 50 लोग पहुंचे। उन्होंने बिना बात सुने अभद्रता शुरू कर दी और घर से निकाल दिया। घर के बाहर चर्चा कर रहे थे, तब विधायक आए और बोले- कौन क्या बोल रहा है। इतना कहकर मुझे बाल पकड़कर पटक दिया। बचाने की कोशिश की तो अन्य महिलाओं को भी पीट दिया। थाने जाने की बात कही तो उन्होंने कहा कि एसपी- आईजी क्या करेंगे। मैं ही एसपी और आईजी हूं।
