फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Bike rider dies after falling into under-construction sewer chamber

Gwalior News: निर्माणाधीन चैंबर में गिरे बाइक सवार, एक की मौत, सुरक्षा के इंतजाम न होने से लोगों में आक्रोश

Sat, 27 Jul 2024 04:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 27 Jul 2024 04:02 PM IST
सार

हादसे से आक्रोशित लोगों ने कहा कि यहां सीवर लाइन का काम किया जा रहा है। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। न तो बैरिकेटिंग लगाई गई और न ही रेडियम पट्टी लगाई गई। इलाके में स्ट्रीट लाइट भी बंद हैं। 

विज्ञापन
Gwalior News: Bike rider dies after falling into under-construction sewer chamber
निर्माणाधीन चैंबर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम की लापरवाही से शहर में खुले पड़े सीवर चैंबर लोगों की जान ले रहे हैं। ग्वालियर के आनंद नगर इलाके में निर्माणाधीन सीवर चैंबर में रात के अंधेरे में बाइक सवार तीन युवक गिर पड़े, जिनमें एक युवक की मौत हो गई। एक गंभीर घायल है। रात में इलाके में अंधेरा होने के कारण बाइक सवार को निर्माणाधीन खुला चैंबर दिखाई नहीं दिया और हादसा हो गया। घटना से गुस्साए लोगों और स्थानीय पार्षद ने निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


दरअसल ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना इलाके के आनंद नगर मार्ग पर सीवर चैंबर का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। न ही निर्माणाधीन सीवर चैंबर के आसपास बेरीकेटिंग की गई है। रात तकरीबन 12:30 के करीब इलाके में स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण अंधेरा होने से सिकंदर कंपू निवासी शहीद हाफिज की बाइक इस खुले सीवर चैंबर की चपेट में आ गई, जिसमें शाहिद और उसके दो साथी घायल हो गए, बाद में जब उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया तो शहीद को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अन्य उसका साथी गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


शाहिद के साथ बाइक पर मौजूद उसके तीसरे साथी बादशाह ने बताया कि मैं अपने साथियों के साथ रात 12:00 बजे के बाद  लक्ष्मण तलैया इलाके में फर्नीचर का काम करके वापस सिकंदर कंपू अपने घर लौट रहे थे। आनंद नगर मार्ग पर अंधेरा होने के कारण उन्हें सीवर चैंबर का गड्ढा नहीं दिखाई दिया। उनकी बाइक सीवर में चली गई, जिसमें उसके साथी शहीद की मौत हो गई। एक साथी का सिर फटने से वह गंभीर घायल है। देर रात हुए इस घटनाक्रम से इलाके के लोगों में काफी आक्रोश है। हादसे में मृत युवक नगर निगम एमआईसी सदस्य शकील मंसूरी का भांजा बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पार्षद पीपी शर्मा का कहना है कि अमृत योजना के तहत यहां सीवर लाइन का काम किया जा रहा है। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। न तो बैरिकेटिंग लगाई गई और न ही रेडियम पट्टी लगाई गई। इलाके में स्ट्रीट लाइट भी बंद हैं। ऐसे में निगम और बिजली प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ है। 


मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया है और मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता सुनील शर्मा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री और निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed