{"_id":"66a24f1f18f44c89f406dcfb","slug":"gwalior-jhumajhatka-from-the-electricity-department-team-that-arrived-to-disconnect-the-connection-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: कनेक्शन काटने पहुंची बिजली विभाग टीम से झूमाझटकी, सुरक्षागार्ड की वर्दी फाड़ी, पिस्टल छीनने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: कनेक्शन काटने पहुंची बिजली विभाग टीम से झूमाझटकी, सुरक्षागार्ड की वर्दी फाड़ी, पिस्टल छीनने की कोशिश
Thu, 25 Jul 2024 06:42 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:42 PM IST
सार
अवाडपुरा मोहल्ले में बिजली कर्मचारी एक उपभोक्ता का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट रहे थे, तभी महिलाओं और पुरुषों ने टीम को घेर लिया। गाली-गलौज और मारपीट हो गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
ग्वालियर में सुरक्षा गार्ड से मारपीट की गई, साथ ही उसकी पिस्टल छीनने की कोशिश भी की गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्वालियर में बिजली विभाग की टीम के साथ झूमाझटकी का मामला सामने आया है। गुस्साए लोगों ने सुरक्षा गार्ड की वर्दी फाड़ दी और पिस्टल छीनने तक की कोशिश की गई। टीम कनेक्शन काटने पहुंची थी, इससे लोग भड़क गए।
बता दें कि बिजली विभाग की टीम गुरुवार को बकाए बिल पर कनेक्शन काटने पहुंची थी। मामला कंपू थाने के अवाडपुरा मोहल्ले का है। बताया जा रहा है कि अवाडपुरा मोहल्ले में बिजली कर्मचारी एक उपभोक्ता का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट रहे थे, तभी महिलाओं और पुरुषों ने टीम को घेर लिया। गाली-गलौज और मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति गार्ड की पिस्टल छीन रहे लोगों को हटाने लगा, तो वे उसी से झगड़ गए। कुछ और लोगों ने आगे आकर बीचबचाव किया।
दोनों पक्ष पहुंचे थाने
बिजली कर्मचारी और गार्ड ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने का केस किया है। वहीं महिलाओं ने भी थाने पहुंचकर कहा कि कर्मचारी उनके घर में जबरदस्ती घुसकर बदतमीजी कर रहे थे। विरोध करने पर पिस्टल से गोली मारने की धमकी दी। कंपू थाना सर्किल के सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।