{"_id":"66a263b0f96ad45dd60b7d8a","slug":"gwalior-four-members-of-interstate-gang-involved-in-theft-in-e-rickshaw-arrested-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: ई रिक्शा में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग के चार सदस्य धराए, जानिए कैसे बनाते थे लोगों को निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: ई रिक्शा में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग के चार सदस्य धराए, जानिए कैसे बनाते थे लोगों को निशाना
Thu, 25 Jul 2024 08:09 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 25 Jul 2024 08:09 PM IST
सार
अंतरराज्यीय गैंग ऑटो तथा टमटम में बैठी सवारी का ध्यान बंटाकर चोरी करते हैं। इनके द्वारा बनारस, बिजनौर तथा पटना में भी इसी प्रकार की वारदातों को अंजाम दिया गया है। गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
अंतरराज्यीय चोर गिरोह पकड़ा गया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर थाना मुरार पुलिस ने टमटम यानी ई-रिक्शा में चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। सवारी का सामान चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग के चार सदस्यों को पकड़ा है। पकड़े गए गैंग के सदस्यों से एक 315 बोर का कट्टा जिंदा राउंड तथा 4 सर्जिकल ब्लैड जब्त हुए हैं। पकड़े गए गैंग द्वारा बनारस, बिजनौर तथा पटना में भी इसी प्रकार की वारदातों को अंजाम दिया गया है।
मुरार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि तीन-चार लड़के मुरार टैम्पो स्टैंड सब्जी मंडी के पास ऑटो से उतरने वाली सवारियों की जेब काटने की बात कर रहे हैं और वे जेबकतरे जैसे लग रहे हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम ने रामलीला मैदान के मंच के पास कुछ लड़के पकड़े। लड़कों के नाम व पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम मोहम्मद ऐजाज,अहमद हसन पुत्र घसीटा हसन, नफीस अहमद पुत्र अख्तर अली, सबूद अहमद उत्तर प्रदेश का होना बताया। संदेह के आधार पर उक्त चारों संदेहियों की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से सर्जिकल ब्लैड व पिट्ठू बैग से एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक 315 बोर का जिंदा कारतूस मिला।
आरोपियों से की गई पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उक्त अंतरराज्यीय गैंग ऑटो तथा टमटम में बैठी सवारी का ध्यान बंटाकर चोरी करते हैं। इनके द्वारा बनारस, बिजनौर तथा पटना में भी इसी प्रकार की वारदातों को अंजाम दिया गया है। गैंग के सदस्यों से शहर में टमटम में हुई चोरी की वारदातों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।