{"_id":"6662f8e0b5aaa8a4e209530a","slug":"gwalior-fierce-fighting-between-team-that-went-to-catch-electricity-theft-and-former-bjp-councilor-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम और बीजेपी पूर्व पार्षद के बीच जमकर मारपीट, एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम और बीजेपी पूर्व पार्षद के बीच जमकर मारपीट, एक गंभीर रूप से घायल
Fri, 07 Jun 2024 05:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 07 Jun 2024 05:41 PM IST
सार
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम और बीजेपी पूर्व पार्षद के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान बीजेपी नेता का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
अशोक सिंह जादौन, डीएसपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर जिले में बिजली कंपनी की टीम और बीजेपी के पूर्व पार्षद के परिजनों में मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। बिजली चोरी की जांच करने पहुंची बिजली कंपनी की टीम और बीजेपी के एक पूर्व पार्षद के परिजनों के बीच यह विवाद हुआ और जमकर मारपीट हुई। बीजेपी नेता के एक बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।
विज्ञापन
दरअसल, बिजली कंपनी के विजिलेंस डीई के नेतृत्व में बिजली चोरी पकड़ने छापामार टीम माधोगंज थाना इलाके के सिंधी कॉलोनी पहुंची और वहां टीम ने बीजेपी नेता और पूर्व पार्षद सुधीर भदौरिया के घर में लगे मीटर की जांच शुरू की। इसके बाद उनके परिजन भी पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। जो धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गया। इसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया, जिसमें पूर्व पार्षद के बेटे आकाश भदौरिया एडवोकेट को सिर में गंभीर चोट आ गई। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को लेकर थाने पहुंच गई।गंभीर रूप से घायल आकाश को उपचार और मेडिकल कराने अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही बीजेपी नेता के समर्थक बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। पूर्व पार्षद के भाई ने बताया कि बिजली कंपनी के डीई ने उनके घर पहुंचकर बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए बदतमीजी की। हम लोगों ने कहा भी कि आपको कोई शक है तो चेक कर लो। लेकिन पहले वे लोग गाली-गलौज करते रहे, फिर मारपीट पर उतर आए। उनके हमले में उनका भतीजा आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि बिजली कंपनी के लोग रूटीन चेकिंग पर गए थे। जहां कालोनी में उनका विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने मारपीट का आरोप लगाया। घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है और मामले की उचित विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
