फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Elderly man was beaten to death with sticks angry relatives set fire to six houses of accused

Gwalior: लाठी डंडों से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या, आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों के छह मकानों में लगाई आग

Tue, 13 Dec 2022 09:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Dec 2022 09:44 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक बुजुर्ग की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी।

विज्ञापन
Gwalior Elderly man was beaten to death with sticks angry relatives set fire to six houses of accused
आरोपियों के घर में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले में 72 साल के बुजुर्ग की मामूली बात पर हुए विवाद में लाठी डंडों से पीट-पीटकर घायल कर मौत के घाट उतार दिया। घटना चिनोर थाना क्षेत्र के ग्राम ररुआ की है। घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर, ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक को आग लगाकर जला दिया। वहीं, पुलिस ने हत्या करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी की गिरफ्तार कर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, ग्वालियर देहात चिनोर थाना क्षेत्र के ग्राम ररुआ निवासी 72 साल के अमर सिंह परिहार का गांव के ही कुशवाह समाज के लोगों से जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। जब अमर सिंह आरोपियों के घर के बाहर से निकल रहे थे, तभी कल्लू उर्फ बिहारी कुशवाह, नीरज कुशवाह और होतम कुशवाह से किसी बात पर बहस होते-होते विवाद में बदल गया और तीनों ने मिलकर लाठी-डंडों से अमर सिंह को घायल कर दिया, जिसके बाद परिजनों से अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सोमवार रात अमर सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




मौत की खबर लगते ही मंगलवार को आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के छह घरों को आग के हवाले कर दिया और घर के बाहर रखे ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक में भी आग लगा दी। आग लगने से सारा सामान और गाड़ी जलकर राख हो गई। गांव में तनाव का माहौल बनने पर पुलिस अधीक्षक और पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जहां माहौल न बिगड़े, उसके लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है। फिलहाल, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दो आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed