फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Central Jail trend of prisoners jumping parole and absconding continues two prisoners absconded

Gwalior Central Jail: बंदियों के पैरोल जंप कर फरार होने का सिलसिला जारी, जघन्य अपराध के दो कैदी फरार

Sun, 17 Nov 2024 03:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 17 Nov 2024 03:30 PM IST
सार

केंद्रीय जेल से बंदियों के पैरोल जंप कर फरार होने का सिलसिला जारी है। हत्या जैसे जघन्य अपराध में सजा काट रहे दो बंदी पैरोल जंप कर फरार हो गए।

विज्ञापन
Gwalior Central Jail trend of prisoners jumping parole and absconding continues two prisoners absconded
सेंट्रल जेल और फरार कैदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर की केंद्रीय जेल से बंदियों के पैरोल जंप कर फरार होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दो रोज में हत्या जैसे जघन्य अपराध में सजा काट रहे दो बंदी पैरोल जंप कर फरार हुए हैं।जेल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने फरार बंदियों और उनके जमानतदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जेल प्रबंधन ने बहोड़ापुर थाना पुलिस से शिकायत की है कि भितरवार निवासी कमलेश पुत्र पन्नालाल बाथम हत्या और ऑर्म्स एक्ट के मामले में सजा काट रहा है। 26 अक्तूबर को उसे 50 हजार रुपये की जमानत पर 15 दिन के पैरोल पर छोड़ा गया था। उसे 15 नवंबर को वापस आना था। लेकिन वह वापस नहीं आए तो उनकी जानकारी ली। जब बंदी वापस नहीं आया तो जेल प्रबंधन ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय कारागार का ही एक और बंदी गुना निवासी बंटी यादव की पैरोल 13 नवंबर को खत्म हुई। लेकिन बंदी लौटकर केंद्रीय कारागार नहीं पहुंचा, जिस पर जेल प्रबंधन की शिकायत पर फर्रबंदी और उसके जमानतदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा का कहना है कि फरार बंदियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दिया, जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed