{"_id":"66f28de9fec55359510ed0b7","slug":"gwalior-bullion-trader-robbery-case-two-miscreants-involved-robbery-incident-arrested-caught-short-encounter-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior Bullion Trader Robbery Case: लूट वारदात में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, इनामी शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior Bullion Trader Robbery Case: लूट वारदात में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, इनामी शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ाया
Tue, 24 Sep 2024 03:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 24 Sep 2024 03:31 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में लूट की वारदात में शामिल अन्य बदमाशों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में अरुण चौहान नाम का आरोपी घायल हुआ है।
विज्ञापन
घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर में सोमवार देर रात सर्राफा कारोबारी को गोली मारकर लूट करने वाले आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में मुख्य आरोपी अरुण चौहान निवासी मुरैना के पैर में गोली लगी है। वहीं, जवाबी फायरिंग में अरुण चौहान घायल हुआ है।
विज्ञापन
बता दें कि मुठभेड़ वारदात में शामिल तीनों आरोपियों से हुई है। इन पर ग्वालियर और मुरैना के अलग-अलग थानों में एक दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। मुठभेड़ में अरुण के दो अन्य साथी प्रमोद तोमर और राधा स्वामी जाटव भी गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन
तीनों बदमाश मुरैना के रहने वाले हैं। इन्होंने बीती रात सर्राफा कारोबारी चाहत सोनी को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त अपाचे बाइक, पिस्टल और बैग बरामद किया है। साथ ही लूटे गए बैग में से कुछ माल भी बरामद हुआ है। अन्य माल के संबंध में इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि वारदात के बाद फरार हुए आरोपियों को पुलिस सरगर्मी से तलाश रही थी। बदमाशों से बेहटा चौकी क्षेत्र के ग्राम खेरिया मिर्धा के समीप पुलिस का सामना हुआ और जबाबी फायरिंग में अरुण चौहान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद घायल हालत में उसे जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
