{"_id":"637277ec24f6b05d8755cfe4","slug":"gwalior-bodies-of-two-missing-girl-students-were-found-in-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: दो लापता छात्राओं के शव नदी में मिले, दो दिन पहले ही पुलिस ने दर्ज की थी गुमशुदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: दो लापता छात्राओं के शव नदी में मिले, दो दिन पहले ही पुलिस ने दर्ज की थी गुमशुदगी
Mon, 14 Nov 2022 10:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 14 Nov 2022 10:46 PM IST
सार
ग्वालियर जिले में नदी में दो छात्राओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों छात्राएं दो दिन से लापता थीं। पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में नदी में दो छात्राओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों छात्राएं दो दिन से लापता थीं। पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही पता चलेगा कि ये हत्या है या हादसा।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर जिले के भितरवार थाना इलाके का है। पुलिस ने बताया कि भितरवार की नर्मदा नदी के दियादाह घाट पर दो शव मिलने की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि शव दो छात्राओं के हैं, जो दो दिन पहले घर से लापता हुई थीं। जिनकी पहचान भितरवार रहने वाली भावना रावत और शिवानी प्रजापति के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों 12 नवंबर से लापता थीं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं।
एसडीओपी अभिनव बारंगे ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। दोनों की हत्या हुई है या कोई अनहोनी यह जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच करने में जुटी है। साथ ही उनके परिजनों से और टीचरों से भी बातचीत कर रहे हैं।