{"_id":"66644c7490660da04b0063c4","slug":"gwalior-bjp-mla-brother-commits-suicide-by-shooting-himself-was-suffering-from-depression-due-to-illness-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: बीजेपी विधायक के भाई ने गोली मार कर की आत्महत्या, बीमारी के चलते डिप्रेशन में चल रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: बीजेपी विधायक के भाई ने गोली मार कर की आत्महत्या, बीमारी के चलते डिप्रेशन में चल रहे थे
Sat, 08 Jun 2024 05:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:50 PM IST
सार
बीजेपी विधायक के भाई ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते डिप्रेशन में चल रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब भारतीय जनता पार्टी के नेता के बुजुर्ग भाई ने अपने घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार ली। गोली की आवाज सुन परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें लेकर सीधे अस्पताल पहुंचे। लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक पूर्व से डिप्रेशन में बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज भी चल रहा था। मृतक बीजेपी के विधायक मोहन सिंह राठौड़ के चचेरे भाई बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
घटना ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी की है। जब घर के बुजुर्ग अशोक सिंह राठौड़ जो कि लगभग 75 साल के थे। उन्होंने खाना खाकर अपने जवाहर कॉलोनी स्थित निवास पर कमरे में आराम करने चले गए थे। परिवार के बाकी सदस्य अपने-अपने कमरों में थे। तभी अचानक बगल के कमरे से गोली जैसे तेज धमाके की आवाज आई तो परिजन निकलकर आए तो देखा कि अशोक सिंह राठौड़ खून से लथपथ पड़े थे और पास ही उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी थी। मंजर देखकर पूरे परिवार में चीख और चिल्लाहट मच गई। परिजन उन्हें लेकर सीधे अस्पताल पहुंचे, डॉक्टरों द्वारा यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर से सहित अन्य पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। एफएसएल की टीम भी अखिलेश भार्गव के नेतृत्व में घटना स्थल का बारीकी से परीक्षण करने पहुंची।
विज्ञापन
