{"_id":"643d348c3d896f4d32094aa7","slug":"gwalior-asha-workers-who-stopped-the-cm-s-convoy-now-a-case-has-been-registered-against-them-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: जिन आशा कार्यकर्ताओं ने रोका था सीएम का काफिला, अब उन पर हुआ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: जिन आशा कार्यकर्ताओं ने रोका था सीएम का काफिला, अब उन पर हुआ मामला दर्ज
Mon, 17 Apr 2023 05:29 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 17 Apr 2023 05:29 PM IST
सार
ग्वालियर के गोले का मंदिर थाना पुलिस ने सीएम के कार्यक्रम के दौरान हंगामा और चक्काजाम करने वालीं 8 नामजद आशा कार्यकर्ताओं और अन्य अज्ञात के खिलाफ चक्काजाम करने और शांति भंग की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
ग्वालियर में सीएम के कार्यक्रम में जबरन घुसने की कोशिश की गई थी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर में आंबेडकर महाकुंभ में शिरकत करने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोकने वाली आशा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आठ नामजद सहित अन्य पर पुलिस ने चक्का जाम करने और शांति भंग करने का केस दर्ज किया है।
एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि मेला ग्राउंड परिसर में आयोजित हुए भारतीय जनता पार्टी के आंबेडकर महाकुंभ में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जबरन मिलने की कोशिश करने वाली आशा कार्यकर्ताओं के खिलाफ गोले के मंदिर थाने में चक्काजाम करने और शांति भंग करने का मामला दर्ज किया गया है।
दरअसल सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आशा कार्यकर्ता इंद्रमणि नगर चौराहे पर जमा हुई थीं और जबरन आयोजन स्थल पर घुसने के लिए प्रयास किया था और जब नहीं जाने दिया गया तो उन्होंने चक्काजाम भी कर दिया था जिससे आम जनों को ही परेशानी को देखते हुए उनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनकी पहचान सुनिश्चित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।