फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Angry with mother's scolding, the girl hanged herself by locking herself in the room, was slapped for not eating medicine

Gwalior: मां की डांट से नाराज युवती ने खुद को कमरे में बंद कर लगाई फांसी, दवाई न खाने पर पड़ा था चांटा

Sun, 03 Jul 2022 08:33 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 03 Jul 2022 08:33 AM IST
सार

ग्वालियर के थाटीपुर में एक 22 वर्षीय युवती ने मां की डांट और मार से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Gwalior: Angry with mother's scolding, the girl hanged herself by locking herself in the room, was slapped for not eating medicine
ग्वालियर में मां की डांट से नाराज युवती ने लगाई फांसी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर के थाटीपुर में शनिवार को एक युवती ने मां की डांट से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के थाटीपुर स्थित हरनामपुरा बजरिया में रहने वाली सियारानी ( उम्र 22 साल ) पुत्री पूरन सिंह ने मां के डांटने पर खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि सियारानी के पेट में दर्द हो रहा था तो, मां ने उसे दवा दी, लेकिन उसने दवा खाने से इनकार कर दिया, जिस पर मां ने नाराज होकर उसे चांटा मार दिया था। मां की डांट-मार से नाराज होकर युवती ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगा ली। परिजनों ने तत्काल युवती की आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के शव को पीएम के लिए भेजा और जांच शुरू की।
विज्ञापन


हालांकि युवती की आत्महत्या पर ये भी कहा जा रहा है कि कुछ महीने पहले सियारानी घर से एक युवक के साथ चली गई थी और उसने एक युवक के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। जब इसका पता मृतका के परिजन को लगा तो उन्होंने कोर्ट में अपनी बेटी को पेश कराया और यह शर्त रखी थी कि हम अपनी बड़ी बेटी की शादी होने के बाद उसकी शादी उसके मनपसंद लड़के के साथ करा देंगे। काफी समय बीतने के बाद भी युवती के परिजन उसकी शादी नहीं करा रहे थे। जिस पर मां से बहस हुई और उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed