{"_id":"6297010fe392ce01991cbce3","slug":"gwalior-after-marriage-the-wife-was-harassed-for-not-having-a-child-when-daughters-were-born-the-husband-started-demanding-a-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: शादी के बाद बच्चा पैदा न होने पर पत्नी को प्रताड़ित किया, बेटियां जन्मी तो बेटे की मांग करने लगा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: शादी के बाद बच्चा पैदा न होने पर पत्नी को प्रताड़ित किया, बेटियां जन्मी तो बेटे की मांग करने लगा पति
Wed, 01 Jun 2022 11:32 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:32 AM IST
सार
ग्वालियर में एक पति के पत्नी को बेटे के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। महिला की दो बेटियां हैं लेकिन पति उसे बेटे की मांग कर अक्सर प्रताड़ित करता है।
विज्ञापन
जनसुनवाई में पहुंची महिला।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर के थाटीपुर में एक पति ने बेटे की चाह में अपनी पत्नी और दो बेटियों को छोड़ दिया। शादी के बाद बच्चे न होने पर महिला ने डॉक्टर की सलाह पर टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर की मदद से दो बेटियों को जन्म दिया है। जब महिला के बच्चे नहीं थे पति उसे लगातार बच्चों के लिए परेशान करना था, पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने कर्ज लेकर टेस्ट ट्यूब की मदद से दो बेटियों को जन्म दिया। महिला ने खुद ही सिलाई कर 25 हजार रुपये का कर्ज चुकाया, लेकिन दोनों बार बेटियों पैदा होने पर पति की नियत बदल गई और वह पत्नी से वारिस की मांग करने लगा। पति अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था और बेटियों को खाना नहीं देता था। 12 दिन पहले पति किसी दूसरी महिला के साथ कही चला गया है। मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंची महिला ने SSP से न्याय की गुहार लगाई है।
महिला को पति के लापता होने की जानकारी नहीं थी, जब पुलिस दूसरी महिला को तलाश करने पीड़िता के घर पहुंची को महिला को पति के दूसरी औरत के साथ जाने की बात पता चली। पीड़िता देवकी मोर्य ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है और पति को खोजने की बात कही है। महिला की शादी करीब 15 साल पहले ग्वालियर के रहने वाले हरिकिसन के साथ हुई थी। शादी के सात साल बाद महिला ने दो बेटियों को जन्म दिया। महिला का कहना है कि वह और उसकी बच्चियां अकेली हैं। उनके भरण पोषण करने वाला कोई नहीं है। महिला का आरोप है कि पति जिस औरत के साथ भागा है उसके साथ दूसरी शादी करना चाहता है।