फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: A pickpocket was running away after stealing a purse, when he was chased and caught he ate his thumb

Gwalior: पर्स चुराकर भाग रहा था जेबकतरा, पीछा कर पकड़ा तो खा गया अंगूठा

Sat, 07 Dec 2024 04:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 07 Dec 2024 04:01 PM IST
सार

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर जेबकतरे ने यात्री का पर्स चुराया। पकड़ने पर, उसने यात्री पर हमला कर उसका अंगूठा दांतों से काटकर घायल कर दिया। अन्य यात्रियों और जीआरपी की मदद से आरोपी पकड़ा गया। घायल यात्री का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज किया। 

विज्ञापन
Gwalior: A pickpocket was running away after stealing a purse, when he was chased and caught he ate his thumb
ग्वालियर में चोर ने फरियादी का अंगूठा की चबा लिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चोरी और सीनाजोरी की कहावत सुनी तो सबने होगी, लेकिन इसका मतलब क्या है इसका अंदाजा आपको ग्वालियर में घटित हुई एक घटना से साफ लग जाएगा। यह घटना ग्वालियर स्टेशन पर घटित हुई। यहां से एक यात्री का पर्स चोरी हो गया। काफी मशक्कत करने के बाद उसने दौड़धूप करके प्लेटफार्म पर ही रुपये गिनते हुए जेबकतरे को पकड़ भी लिया, लेकिन जेबकतरे ने बजाय पर्स लौटाने के उल्टे यात्री पर ही हमला बोल दिया। हमले में उसने यात्री का अंगूठा मुंह में डालकर अपने दांतों से चबा डाला।
विज्ञापन


घटना ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर दिन दहाड़े घटित हुई। बताया गया कि राजू बाथम नामक एक यात्री झेलम एक्सप्रेस पर डबरा से ग्वालियर आने के लिए सवार हुआ था। राजू अकेला नहीं था बल्कि उसका एक और मित्र भी उसके साथ ट्रेन में सवार हुआ था। दोनों ग्वालियर में एक परिचित के यहां आयोजित शादी समारोह में जाने के लिए निकले थे। शादियों की अधिकता होने के कारण इन दिनों ट्रेन में काफी भीड़भाड़ चल रही है। जिस कोच में राजू बाथम सवार थे उसमें भी काफी भीड़ थी और गाड़ी जब रेलवे स्टेशन पर रुकी तो गेट पर काफी धक्कामुक्की हो रही थी।
विज्ञापन


इस बीच राजू बाथम का हाथ अपनी जेब पर गया तो मानो उनके होश ही उड़ गए। जेब मे रखा उनका पर्स गायब था, लेकिन जब उन्होंने नजर दौड़ाई तो एक युवक जो उनके पीछे धक्कामुक्की कर रहा था। वह संदेहास्पद ढंग से भागते हुए दिखा तो राजू ने उसके पीछे दौड़ लगा दी। राजू का दोस्त भी उसके पीछे दौड़ पड़े। दोनों ने प्लेटफार्म नम्बर 2 पर भागते हुए संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके हाथ में राजू का पर्स था। राजू ने उससे पर्स छीनने की कोशिश की तो उसे जेबकतरे ने उल्टे सीनाजोरी शुरू कर दी। इस जद्दोजहद में वहां से बच निकलने के लिए जेबकतरे ने बहुत ही खतरनाक ढंग अख्तियार किया। उसने राजू के हाथ के अंगूठे को अपने मुंह में दबाया और फिर दांतों से चबाना शुरू कर दिया। राजू पीड़ा से कराहने लगा। उसके अंगूठे से खून के फब्बारे छूटने लगे। दर्द और पीड़ा से वह जोर जोर से रोने लगा, लेकिन इसके बावजूद राजू और उसके दोस्त ने जेबकतरे को छोड़ा नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच कुछ अन्य यात्री भी राजू की मदद के लिए आए और फिर जीआरपी पुलिस भी पहुंच गई और राजू ने जेबकतरे को जीआरपी के हवाले कर दिया, लेकिन इस घटना में राजू का अंगूठा बुरी तरह से डैमेज हो गया। उसे जीआरपी ने तत्काल जेएएच अस्पताल भेजा जहां फिलहाल उसका इलाज हो रहा है और पकड़े गए जेबकतरे के खिलाफ जीआरपी पुलिस ने जेबकटी के अलावा हमला कर मारपीट कर शरीर के अंग को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed