{"_id":"6839a461d37408226e03dff6","slug":"former-ias-officer-duped-of-rs-25-lakh-made-partner-in-plywood-business-by-luring-him-with-huge-earnings-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3005412-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: पूर्व IAS से 25 लाख रुपए की ठगी, प्लायवुड के धंधे में मोटी कमाई का लालच देकर पार्टनर बनाकर ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: पूर्व IAS से 25 लाख रुपए की ठगी, प्लायवुड के धंधे में मोटी कमाई का लालच देकर पार्टनर बनाकर ठगा
Fri, 30 May 2025 06:08 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 06:08 PM IST
सार
ग्वालियर में पूर्व आईएएस विनोद शर्मा से दंपति ने प्लायवुड कारोबार में पार्टनर बनाने का झांसा देकर 25 लाख की ठगी की। मुनाफे का लालच देकर पैसा लिया और फरार हो गए। शर्मा की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पूर्व IAS विनोद शर्मा
विस्तार
ग्वालियर के पूर्व नगर निगम कमिश्नर व आईएएस विनोद शर्मा से 25 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। जहां दंपति ने प्लायवुड के धंधे में मोटी कमाई का लालच देकर पार्टनर बनाने का झांसा दिया था। कारोबार को बढ़ाने का हवाला देकर दंपति उनसे पैसा ऐंठते रहे। इतना ही नही पूर्व IAS के नाम से दूसरों से लाखों रुपए लेकर घर और दफ्तर खाली कर गायब हो गए। इसकी शिकायत पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने ठगी करने वाले दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- गार्ड की हत्या कर आठ लाख लूटे, बंदूक छीनकर भागे, छह दोषियों को आजीवन कारावास, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
दरअसल ग्वालियर के सिटी सेंटर कुसुमकुंज आई ब्लॉक ओहदपुर निवासी 66 साल के विनोद शर्मा को मोनिका बरुआ और उसके पति कुलरंजन बरुआ निवासी टाउन विलवारी पार्थ असम ने ठगा है। ठग दंपती पॉम रेजीडेंसी में फ्लैट नंबर ई-302 में रहते थे। पड़ोसी होने के नाते अक्सर कुलरंजन से मुलाकात होती रहती थी। सचिन तेंदुलकर मार्ग पर विनोद शर्मा के बेटे श्रीकांत और शरद शर्मा का 10 हजार वर्गफीट का प्लॉट पड़ा हुआ है। पिछले साल एक अप्रैल 2024 में कुलरंजन ने उनसे मुलाकात के दौरान बताया था कि वह प्लायवुड का धंधा करता है। कारोबार के लिए उनके बेटों का प्लॉट 50 हजार महीना किराए पर लेना चाहते हैं। सौदा तय होने पर कुलरंजन ने प्लॉट में दफ्तर और गोदाम खोल लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- शादी में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां: जश्न में युवकों के साथ महिलाओं ने भी किए हर्ष फायर, छह पर FIR
किराएदार बनने के कुछ दिन बाद कुलरंजन ने विनोद शर्मा को प्लायवुड के कारोबार में पार्टनर बनाने का ऑफर दिया और कहा कि इस कारोबार में मोटी कमाई है। उसे धंधे के सारे गुर उन्हें पता है। उसने मुनाफे की गारंटी तक दे दी उनसे कहा कि आप तो सिर्फ 50 परसेंट के पार्टनर बनो बाकी काम वह संभाल लेगा। उसकी बातों में आकर पूर्व आईएएस विनोद पार्टनर बनने के लिए तैयार हो गए।
मोनिका के साथ रिद्धी डोर इंडस्ट्री के नाम से मुनाफे की पार्टनर बनाने तैयार की। मोनिका के साथ बैंक में ज्वॉइंट एकाउंट खोल दिया उसकी चैकबुक और पास बुक जारी करवाई उसे मोनिका और कुलरंजन ही रखते थे। पार्टनर बनाने के बाद कुलरंजन और मोनिका ने प्लायवुड की खरीद और कारोबार की जरूरत बताकर कुछ किस्तों में उनसे 25 लाख रुपया ले लिया। लेकिन उन्हें न तो कभी करोबार का हिसाब किताब बताया, न मुनाफे की रकम दी। इस बारे में टोका तो दंपति गच्चा देते रहे। फिर पता चला कि दंपति उनके नाम से कई लोगों को प्लायवुड का सामान मुहैया कराने के नाम पर पैसा ले चुके हैं। जब इनकी तलाश की तो दोनों घर और दफ्तर से गायब मिले और फोन भी बंद कर लिया। इसके बाद इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच पुलिस की। वहीं पुलिस ने ठगी करने वाले दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
